नेचर फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़ : सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया नेचर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन

by

लाजवंती खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

15 को प्रभ गिल व 17 को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की होगी सिंगर नाईट

प्राकृतिक विरासत, पर्यटन और संस्कृति के संगम का उत्सव है नेचर फेस्ट : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से स्थानीय लाजवंती खेल स्टेडियम में 17 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे पाँच दिवसीय ‘नेचर फेस्ट’ का आज हर्षोल्लास और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन करते हुए इसे जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच बताया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।

सांसद डॉ. राज कुमार ने कहा कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नेचर फेस्ट के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को जिले की प्राकृतिक संपदाओं से रूबरू कराया जाएगा तथा पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा दी जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल के दौरान पंजाब की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां, हस्तकला प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी, फूड बाजार, किसान बाजार, पतंगबाजी, संगीतमयी संध्याएं सहित अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि 14 फरवरी को जंगल सफारी ( चौहाल), सोलिस में नाइट कैंपिंग एवं स्टारगेजिंग, ओपन माइक, फैशन शो व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
15 फरवरी को साइक्लोथॉन, तलवाड़ा में बर्ड वॉचिंग, फॉरेस्ट डिस्कवरी ट्रेल (ऑफ-रोडिंग व ट्रैकिंग), बोटिंग एवं ट्रेजर हंट। इसी दिन प्रसिद्ध गायक प्रभ गिल की सिंगर नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 16 फरवरी को उन्नति, फैप्रो और सिट्रस में इंडस्ट्रियल विजिट, मियावाकी साइट विजिट, वन चेतना पार्क में किड्स कार्निवल तथा लाजवंती स्टेडियम में सांस्कृतिक गतिविधियां व स्टार नाइट।

उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को विभिन्न प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताओं के परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह होगा समापन अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की सिंगर नाइट विशेष आकर्षण रहेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला वासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस अनूठे आयोजन में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के इस प्रयास को सफल बनाएं।
इस मौके पर चेयरमैन बैकफिंको संदीप सैनी, चेयरपर्सन ज़िला योजना कमेटी करमजीत कौर, चेयरमैन मार्किट कमेटी होशियारपुर जसपाल सिंह चेची, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन होशियारपुर कोऑपरेटिव बैंक विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी रंजीत चौधरी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, पीसीएस गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख गुरुओं के अपमान को लेकर भाजपा का रोष, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का पुतला जलाया

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा सिख गुरुओं के अपमान के विरुद्ध भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर...
article-image
पंजाब

सैकंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के ब्लाक स्तरीय क्विज़ मुकाबले आयोजित 

गढ़शंकर, 4 दिसंबर : सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय खोज अभियान तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, पंजाब के निर्देशानुसार, स्कूल इंचार्ज मंजीत सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

पससफ ब्लॉक गढ़शंकर के शाम सुंदर कपूर को अध्यक्ष और जीत सिंह बगवाई को महासचिव चुना गए

गढ़शंकर : पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट ब्लॉक गढ़शंकर का चुनाव जिलाध्यक्ष कॉमरेड रामजी दास चौहान और प्रदेश नेता कॉमरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी की देखरेख में खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में हुआ। पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज...
article-image
पंजाब

दिन दिहाड़े बाईक सवार युवकों ने ऐक्टिवा पर सवार औरत का पर्स झपटा

पर्स में 10 हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन तथा जरूरी कागजात थे- ऐक्टिवा का संतुलन बिगडऩे से सवार दंपति घायल- गढ़शंकर: आज गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर दिन दिहाड़े बाईक सवार दो युवकों ने...
Translate »
error: Content is protected !!