नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आधिकारिक निवास पर मनाया रक्षाबंधन का पर्व : प्रदेशवासियों को जयराम ठाकुर ने भाई बहन के असीम प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन पर दी बधाई

by

भारी-बारिश से प्रदेश में हालात चिंता जनक, प्रभावितों और पर्यटकों का ध्यान रखें सरकार और प्रशासन : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला ; नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक निवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस मौके पर उनके निवास पर पहुंची बहनों ने उन्हें राखी बांधी। उन्होंने सभी बहनों के सुखद मंगल में एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को भाई-बहन के प्रेम और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाले रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मंगल की कामना की।


जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते 48 घंटे में हुई भारी बारिश की वजह से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त है। चंडीगढ़ मनाली हाईवे कई जगहों से बंद है। पूरे कुल्लू जिला में बारिश से हालात खराब हैं। बिलासपुर में भी भारी नुकसान हुआ है। पहले भी हुई बारिश की वजह से ऊना समेत अन्य जगहों पर हुए नुकसान के कारण प्रदेश में बड़ी आबादी विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना कर रही है।

वर्तमान की बारिश से हालात और चिंताजनक हुए हैं। ज्यादातर पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में बारिश की वजह से हालात और भी खराब हुए हैं। ऐसे में सरकार से आग्रह है कि आपदा प्रभावित लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि बारिश को देखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपना तथा अपने परिवार का ध्यान रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 13 मार्च – मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ट्रक के ऊपर लिख के आएगा कि वजन कितना डाला हुआ – नितिन गडकरी ने संसद में बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रक पर लिखकर आएगा कि उसमें वजन कितना डाला हुआ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 साल के जश्न के दौरान मंच से बोले बड़बोले नेताओं के दावे का क्या हुआ :सरकार के बड़े- बड़े चैलेंज और दावे फिर हवा-हवाई साबित हुए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारी कलां का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधायक संजय रत्न ने बारी कलां में 30 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी 8 जनवरी:  विधायक संजय रत्न ने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि...
Translate »
error: Content is protected !!