नेता प्रतिपक्ष ने अपने अधिकारिक आवास पर मनाया लोहड़ी पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

by

एएम नाथ । शिमला : जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ग्रांट लॉज-12 में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अग्नि प्रज्वलित कर लोहड़ी पर्व मनाया गया। उपस्थित जनसमूह ने लोकगीतों और पारंपरिक धुनों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं। जयराम ठाकुर ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, परिश्रम और सामूहिकता का उत्सव है। यह पर्व नई फसल, नई ऊर्जा और नए संकल्पों का प्रतीक है। ऐसे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं और समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हिमाचल की लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं और इन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को दिया गया निमंत्रण

विधायक नीरज नैयर व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्यमंत्री से की मिंजर मेले में शामिल होने की अपील एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर तथा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटियाड़ियां-डल्लेवाल-ठरोली क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार – विधायक जिंपा की ओर से दो महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्टों की शुरुआत

इलाके की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 66 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू एएम नाथ। होशियारपुर :  इलाके के गांवों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आधुनिक सम्मेलन कक्ष का DC जतिन लाल ने किया लोकार्पण….बोले…पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण किया। 60 व्यक्तियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की प्रेरक कहानी : प्रतिमाह औसतन कमा रहे 25 हजार, लोअर चौंतड़ा गांव के राजेश कुमार ने मुर्गी पालन को बनाया स्वरोजगार का आधार

जोगिन्दर नगर, 02 नवम्बर- जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत चौंतड़ा के गांव लोअर चौंतड़ा निवासी 37 वर्षीय राजेश कुमार के लिए मुर्गी पालन स्वरोजगार का मजबूत आधार बना है। मुर्गी पालन से वे...
Translate »
error: Content is protected !!