नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश भर में आपदा से जान गवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि : प्रकट किया शोक

by

खराब मौसम में रखें अपना और परिवार का ध्यान : जयराम ठाकुर

प्रशासन से आग्रह, खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर निवारक कदम उठाए

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रदेश भर में आपदा की वजह से अपनी जान गंवाने सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट किया। उन्होंने आपदा प्रभावित सभी परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा प्रदेश किसी ने किसी प्रकार से आपदा की चपेट में है। भारी बारिश की जगह वजह से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रदेश भर से लोग फोन करके अपने इलाके में संभावित खतरों की जानकारी दे रहे हैं। कई जगहों पर गांव के गांव खतरे में है। जमीन धंसने की वजह से लोगों के घरों में दरार आ गई है। जिससे उन घरों में रहना खतरे से खाली नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से प्रदेश में सैकड़ों। सड़कें बंद है। जन सेवाएं पूरी तरीके से अस्त- व्यस्त हैं। जन सामान्य द्वारा इस्तेमाल किया जा रही कई जगहों पर खतरा बना हुआ है। जहां पर हादसे की संभावना बनी हुई है। ऐसे स्थानों को चिन्हित करके वहां लोगों को आने-जाने से रोकने और ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। किसी भी अनहोनी को टाला जा सके और संभावित खतरे को काम कियाजा सके। प्रशासन से आग्रह है कि खतरनाक जगहों को चिन्हित करने और निवारक उपाय अपने में भी अधिक तत्परता दिखाएं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा को देखते हुए सभी प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील है कि वह खतरनाक स्थानों, नदी, नालों, से दूरी बनाए रखें। स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। इस मुश्किल घड़ी में अपना तथा अपने परिवार का ध्यान रखें, अनावश्यक यात्राओं से बचें, आपस में एक दूसरे की मदद और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारी सतर्कता और सक्रियता से आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश : ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग : DC डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 23 अगस्त। कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को फील्ड में डटे रहने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंत्री राजेश धर्माणी निरंतर पहुंच रहे खेल मैदान, बच्चों से कर रहे है संवाद

घुमारवीं में चल रही है 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता भविष्य में आयोजित करेंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन : राजेश धर्माणी एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर) 03...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का हो भव्य आयोजन…….सभी प्रबंधों से संबंधित टेंडरों और अन्य प्रक्रियाओं में हो पूरी पारदर्शिता : सुरेश कुमार

भोरंज और सुजानपुर के विधायकों ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 13 फरवरी। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन...
Translate »
error: Content is protected !!