नैनवां के खेतों से अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां के खेतों में से एक अज्ञात शव मिला। लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने कबजे में लेकर शव सिवल अस्पताल गढ़शंकर की मोरचरी में रख दिया है। पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी की कोई व्यक्ति अड्डा झूगियां हैबोवाल रोड़ के साथ लगते गांव नैनवां के खेतों में गिरा पड़ा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कबजे में ले लिया। शव को देख कर लगता कि उकत व्यक्ति कई दिन पहले वहां पर गिरा होगा और ठंड या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हो गई। उकत व्यक्ति ने साधूओं के भेस के कपड़े पहन रखे थे और उसकी आयू अंदाजन 60 वर्ष से ज्यादा की होगी। बीनेवाल पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को सिवल अस्पताल की मोरचरी में 72 घंटे के लिए पहचान करने के लिए रखा गया है और मामले की जांच चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बढ़ा छात्रों पर अकादमिक बोझ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के कार्यान्वयन के साथ ही छात्रों पर अकादमिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस नीति का उद्देश्य समग्र और बहुविषयक शिक्षा...
article-image
पंजाब

कुसुंपटी के जिप चमियाना वार्ड से खुश विक्रमसेन ने भारी मतों से जीता चुनाव

कृष्णगढ़ में खुशी की लहर, लोगों ने खुश विक्रम सेन के चाचा को दी बधाई पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : प्रदेश व पंचायती राज की राजनीति में अब राज घरानों की अगली युवा पीढ़ी...
article-image
पंजाब

तीन तस्कर गिरफ्तार : तीन किलोग्राम अफीम जब्त

जालंधर : पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस आयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!