नैना प्लस की टीम ने जीता गूलर वाला क्रिकेट टूर्नामेंट : नानकपुर को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा 16 टीमों ने लिया हिस्सा

by

बद्दी 27 मार्च : (तारा) :  महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला द्वारा करवाए गए एक दिवसीय टूर्नामेंट में नैना प्लस की टीम ने नानकपुर की टीम को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी उपस्थिति हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है की क्षेत्र के नौजवान नशे को छोड़ खेलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं । खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। समाजसेवी गुरमेल चौधरी एवं भाजपा नेता राजकुमार ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के टूर्नामेंट को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि लोकल युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द सीरीज साहब लालड़ू ,बेस्ट बॉलर अनिल कुमार ,बेस्ट बैट्समैन पंकज रहे ।इस मौके पर बीडीसी दीवान चंद, पूर्व पार्षद सीता राम चौधरी, हरविंदर , नवी चौधरी, पम्मी राम, गुरमेल सिंह, ज्ञानचंद ,रोशन लाल ,सूरत राम, मेवा सिंह ,प्रीत गुर्जर, सोनू गुर्जर, रणदीप ,बिजेंदर ,हरविंदर ,बॉबी गुर्जर ,समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 27 बद्दी ;
ट्रॉफी जीतने के बाद विजेता या एवं उपविजेता टीम संयुक्त चित्र में

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का शिमला पुलिस ने किया मामला दर्ज : पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया था

एएम नाथ। शिमला : गत सप्ताह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद में अवैध निर्माण मिलने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी – हिमाचल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है. भावना पर नहीं, कानून के मुताबिक काम होगा : विक्रमादित्य सिंह

शिमला :  संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन सड़क पर उतरे हुए हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.। बवाल के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की।  उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया वज़ीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनवारण :सशस्त्र क्रांति के पहले जननायक थे वज़ीर राम सिंह पठानियाः शुक्ल

रोहित भदसाली।  नूरपुर :  राज्यपाल आज यहां कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमण्डल में महानायक वज़ीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वज़ीर राम सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

268 करोड़ रूपये से बनने वाले पेप्सी प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया – उद्योग नीति में करेंगे बदलावः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। इंदौरा  ( कांगड़ा) :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंदरोड़ी में 268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के...
Translate »
error: Content is protected !!