सड़क से जुड़ेगा रस्यालु गांव, प्रदेश की भूगोलिक परिस्थिति में सड़कें हमारी जीवन रेखायें हैं : आशीष बुटेल

by
पालमपुर, 8 अक्तूबर : – मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत थला के रस्यालु में लोगों से रूबरू हुए और जनसमस्याओं का निपटारा किया।
आशीष ने कहा कि प्रदेश की भूगोलिक परिस्थिति में सड़कें हमारी जीवन रेखायें हैं और संचार का मुख्य साधन है। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कठिन भूगोलिक और दुर्गम क्षेत्रों की शेष रही पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये गंभीर प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में बढ़िया सड़क सुविधा का जाल है। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके में सड़क से वंचित गांवों में जमीन उपलब्धता पर सड़क सुविधा से जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण सड़कों को नुकसान हुआ है ऐसे मार्गों को फिर दुरस्त करने के लिये निर्देश लोक निर्माण विभाग को दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि थला पंचायत के रस्यालु गांव को भी शीघ्र सड़क सुविधा से जोड़ा जायेगा ताकि लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अंजू देवी, पूर्व प्रधान कुलदीप चन्द सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत सोलन खण्ड में 06 माह से 03 वर्ष के 3447 बच्चों, 03 से 06 वर्ष तक के 639 बच्चों व 1253 माताओं को लाभान्वित किया : कविता ठाकुर

सोलन : समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहः एडीसी कार्यशालाओं सहित विभिन्न गतिविधियों द्वारा सड़क सुरक्षा बारे किया जाएगा जागरुक

ऊना, : सम्पूर्ण राष्ट्र में 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने को लेकर आज डीआरडीए, ऊना के सभागार में एक बैठक का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पांच लोगों की मौत, मंडी में बड़ा हादसा, पुल से गिरी गाड़ी

मंडी : हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर

कैसे समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार, नशे से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई की खोल रही है कलई संजौली में नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!