‘नो चालान डे’ के अवसर पर बस स्टैंड पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने विशेष कार्यशाला का किया आयोजन

by

होशियारपुर, 25 सितंबर :
सदस्य सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस नगर के आदेशों का पालन करते हुए और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के तहत आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला ‘कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी के नेतृत्व में बस स्टैंड होशियारपुर में ‘नो चालान डे’ के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान बीमा, ट्रैफिक चालान, आर.सी तथा ड्राइविंग लाइसेंस आदि के बारे में ड्राइवरों एवं आम जनता को कानूनी जानकारी दी गई। सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने इस दौरान सभी से अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों और कानूनों का पालन करने की अपील की। एडवोकेट ए के गांधी ने कार्यशाला प्रतिभागियों को बीमा मामलों, कानूनी सेवाओं और पीड़ित मुआवजे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सचिव आर.टी.ए होशियारपुर रविंदर सिंह गिल ने ड्राइविंग लाइसेंस, आर.सी, वाहन बीमा और वाहन पॉल्यूशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. लखबीर सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान पर प्रकाश डाला और नशे में गाड़ी चलाने के दुर्भाग्यपूर्ण परिणामों पर चर्चा की। यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी होशियारपुर से प्रदीप सिंह ने वाहन बीमा और अन्य संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी दी। इस बीच, सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने बस स्टैंड पर आम जनता से बातचीत की और उनसे यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इस मौके पर सी.एल.ए.डी.सी विशाल कुमार, डी.एल.ए.डी.सी रूपिका ठाकुर, डी.एस.पी पलविंदर सिंह, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, ट्रैफिक पुलिस से सुरिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कंडी कैनाल के पानी के ओवरफ्लो से फसलें ख़राब होने को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी ने एसडीएम गढ़शंकर को सौंपां ज्ञापन

गढ़शंकर: कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब का एक डेलीगेशन प्रांतीय कन्वीनर दर्शन सिंह मट्टू की लीडरशिप में कंडी कैनाल के पानी के ओवरफ्लो से फसलें ख़राब होने को लेकर एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार गौड़  को...
article-image
पंजाब

प्रशासनिक पारदर्शिता और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : DC राहुल कुमार

पर्यटन संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस एएम नाथ। बिलासपुर :  बिलासपुर के नए उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद राहुल कुमार ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर अब तक 11 लोगों की मृत्यु , 2 के शव चंबा पहुंचे : भरमौर में अभी फंसे हैं 3000 मणिमहेश यात्री….अभी तक सुरक्षित व्यक्तियों की सूची जानने के लिए पूरी ख़बर पढ़े !!

एएम नाथ l चंबा : मणिमहेश यात्रा पर कुल 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है । भरमौर में अभी भी फंसे हैं 3000 से ज्यादा मणिमहेश यात्री। प्रशासन खाने का इंतजाम करने का...
article-image
पंजाब

10 ग्राम नशीले पाऊडर सहित होशियारपुर में एक ग्रिफतार

होशियारपुर । नशीले  पावडर  समेत गांव मोमनाबाद(संगरूर)के बलजिंदर सिंह   को थाना मेहटीयाना  की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया ।एएसआई  बलविंदर सिंह   ने बताया के उनकी टीम गश्त पर...
Translate »
error: Content is protected !!