नौ साल पहले के भारत और आज के भारत में बड़ा अंतर नजर आता, ग्राउंड जीरो पर लोगों को विकास नजर आ रहा – अनुराग ठाकुर

by

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकार के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार आती है, वहां-वहां भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए. अब जनता को देना तो दूर, सरकार वापस लेने पर आ गई है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में उन्हें बतौर स्टार प्रचारक जाने का मौका मिला.। वह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना प्रचार के लिए गए। तीनों राज्यों में लोग पूछ रहे थे कि क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी पूरी हुई? अनुराग ठाकुर ने कहा कि न तो गारंटी हिमाचल प्रदेश में पूरी हुई और न ही कर्नाटक में। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के महादेव एप घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री को 508 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है। पूरा विश्व भारत की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। नौ साल पहले के भारत और आज के भारत में बड़ा अंतर नजर आता है। ग्राउंड जीरो पर लोगों को विकास नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान भी केंद्र ने राज्य सरकार की भरपूर मदद की। छोटे से पहाड़ी राज्य को 20 हजार घरों की स्वीकृति, सड़क के लिए 2 हजार 700 करोड़ रुपए और 862 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से झूठ बोल रही है, कांग्रेस का काम ही लोगों को गुमराह करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन विधानसभा सीट : कपिल गर्ग उर्फ मोंटी व सोनू सैनी के बीच लगी 2-2 लाख की शर्त की चर्चा

नाहन। हिमाचल की नाहन विधानसभा सीट इस बार चर्चाओं में है। 12 नवंबर को मतदान के बाद भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी अपनी नेताओं की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। दोनों दलों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 बच्चों को बांटे मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत DC राघव शर्मा ने पात्रता प्रमाण पत्र

सुख आश्रय योजना के तहत जिला में चिन्हित किए गए हैं 182 मामले ऊना, 22 नवम्बर – मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जिला के 182 अनाथ बालक-बालिकाओं के मामलों को चिन्हित किया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुराड़ा, हरदासपुर और जुलाहखड़ी वार्ड में कचरा प्रबंधन कार्यशालाएं आयोजित : चंबा को स्वच्छ रखने में लोगों का योगदान आवश्यक- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ : चंबा, 21 दिसंबर : ज़िला प्रशासन चंबा ने विशेष मुहिम शुरू करके नगर परिषद चंबा के क्षेत्र में कूड़ा-कचरे के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक पहल की है। उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद : अरविंद सिंह चौहान

जिला चंबा में विभिन्न स्थानों पर 3 से 7 मार्च तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू)...
Translate »
error: Content is protected !!