लाइफ जैकेट पहने बेटे से लिपटी मिली मां ताबूत में पहुंची दिल्ली : लाइफ जैकेट पहन बेटे से लिपटी मिली मां ताबूत में पहुंची दिल्ली, मंजर देख रेस्क्यू करने वाले मंजर देख रेस्क्यू करने वाले गए थे सहम

by

जबलपुर: बीते मंगलवार को जब दिल्ली के खजान बस्ती से छह लोगों का परिवार जबलपुर के लिए निकला था, तो उनके चेहरों पर खुशी थी। वे एक पारिवारिक गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

लेकिन शनिवार की सुबह जब वापसी हुई, तो नजारा दिल दहला देने वाला था। परिवार के तीन सदस्य- 39 साल की मरीना मैसी, उनकी 62 साल की मां मधुर और महज 4 साल का मासूम बेटा तृषान, लकड़ी के ठंडे ताबूतों में लौटे।

जिंदा बचे अपनों का टूटा हौसला : हादसे में मरीना के पति प्रदीप कुमार वर्मा, उनके पिता जूलियस मैसी और 14 साल की बेटी सिया किसी तरह बच तो गए, लेकिन उनकी रूह जख्मी है। अपनी पट्टी बंधी उंगली से ताबूतों की तरफ इशारा करते हुए प्रदीप दहाड़ें मारकर रो पड़े। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें इस तरह लेकर नहीं गया था, मुझे उन्हें वैन में वापस लाना पड़ा। अब मेरा ख्याल कौन रखेगा? वो मासूम छोटू (तृषान) तो घर आते ही मुझसे लिपट जाता था।’

‘नाविक की लापरवाही ने ली जान’ : हादसे के वक्त नाव पर मौजूद प्रदीप ने नाव चलाने वाले और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदीप के मुताबिक, नाविक को सही ट्रेनिंग नहीं थी और वह बोट ठीक से नहीं चला रहा था। प्रदीप ने बताया, ‘जैसे ही लहरें तेज हुईं और पानी का बहाव बढ़ा, नाविक हमें बीच मझधार में छोड़कर खुद कूद गया। यह साफ तौर पर लापरवाही का मामला है जिसने मेरी दुनिया उजाड़ दी।’

यादों में बसा परिवार :  मरीना को उनके जानने वाले एक बेहतरीन डांसर और संगीत प्रेमी के रूप में याद करते हैं। वहीं उनकी मां मधुर बेहद धार्मिक महिला थीं जो दूसरों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। सबसे ज्यादा दुख 4 साल के तृषान के लिए है, जिसका अभी हाल ही में स्कूल में एडमिशन हुआ था। पड़ोसियों के मुताबिक, तृषान बहुत होनहार और मिलनसार बच्चा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की महिला प्रधान के पति के 2 हत्यारों का एनकाउंटर : भागने की कोशिश में दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, दोनों के पैरों में लगी गोलियां

जम्मू से लाए जा रहे थे आरोपी, धनास में हादसे के बाद हुआ एनकाउंटर चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी दबोचे, फरार तीसरे शूटर की तलाश जारी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-11 स्थित कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइनस तापमान : महिलाएं स्पीति घाटी से हटा रही बर्फ

लाहौल-स्पीति। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की महिलाएं घर के काम से लेकर खेत खलिहानों में अहम भूमिका निभा रही हैं। मेहनतकश महिलाएं अब सड़कों से बर्फ हटाने का काम कर रही हैं। महिलाओं को माइनस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स : डीएलएड की 518 खाली सीटों के लिए 3,787 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी अब जांच

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स सत्र 2024-26 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के आवंटन की दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हम पर न दें मुख्यमंत्री : जयराम  ठाकुर

नाराज विधायक खुद कह रहे हैं कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा का परिणाम है ऐसे हालात एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने...
Translate »
error: Content is protected !!