नौ साल में आठ कत्ल करा चुका नंदू – जीजा की हत्या का बदला… 2015 से साल-दर साल कराए मर्डर

by
पंचकूला : पंचकूला में 23 दिसंबर की रात गोलियों की आवाज से पूरा पिंजौर गूंज उठा था। होटल सल्तनत के बाहर पार्किंग में हुए गैंगवार में विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और वंदना उर्फ निया की मौत हो गई थी।
हत्याकांड के पूरे आठ दिन बीत जाने के बाद भी पंचकूला क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को शूटर के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।   वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों की आखिरी लोकेशन बठिंडा मिली थी। शूटआउट में जिस कार का इस्तेमाल हुआ था, पुलिस को वहीं मिली थी। ट्रिपल मर्डर मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सीआईए की आठ टीमें जुटी हैं, जो अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। सूत्रों ने बताया कि गैंगवार का मास्टरमाइंड कपिल सांगवान उर्फ नंदू 2015 से लगातार हत्या करवाकर अपने जीजा सुनील की मौत का बदला ले रहा है।
    सूत्रों ने बताया कि तिहरे हत्याकांड में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की आठ टीमें लगातार अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की कुछ टीमों ने दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान के बार्डर पर डेरा जमाया है। गैंगवार में शामिल दो शूटर कालू और साहिल की पहचान पर सीआईए ने छापे तेज कर दिए हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी पुलिस टीम के चैलेंज बना हुआ है।
                ब्रिटेन में बैठा गैंग का मास्टरमाइंड गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू 2015 में जीजा की हत्या होने बाद से ही लगातार हत्याकांड में शामिल आरोपियों की हत्या करवा रहा है। जानकारी मिली है कि नफे सिंह के पिता का मर्डर कराया और अन्य हत्याकांड में शामिल धर्मेंद्र के पिता और भाई को 2016 में मरवा दिया। कुछ सालों बाद 2017 में महाल के पिता श्रीकृष्णा की हत्या करवाई थी।   इसके बाद भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाता और हरियाणा के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या करवाई थी। इस मर्डर को अंजाम देने के बाद नंदू ने अपने जीजा की हत्या का बदला लेना कारण बताया था। 2015 से गैंग का मुखिया गैंगस्टर नंदू दर्जनों हत्या करवा चुका है। यह भी बताया जा रहा है कि पिंजौर ट्रिपल मर्डर मामले को नंदू के बदले से जोड़कर देखा जा रहा है। 2015 से हुए गैंगवार में शामिल अधिकतर आरोपी जेल में बंद हैं।
बदले की आग में जल रहा है नंदू
सूत्रों ने बताया कि विदेश में बैठकर गैंग चला रहे मास्टरमाइंड नंदू के जीजा सुनील की 2015 में हत्या कर दी गई थी। तभी से ही कपिल सांगवान उर्फ नंदू बदले की आग में जल रहा है। उस दिन से ही वह हत्याकांड को अंजाम दे रहा है। कई केसों में जेल बंद भी था, लेकिन पेरोल पर आए नंदू फर्जी पासपोर्ट से ब्रिटेन भाग गया था। उसके बाद से वहीं से गैंग चला रहा है। जीजा के हत्याकांड में मंजीत महाल, अशोक प्रधान समेत कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा इस हत्याकांड में आरोपी नफे सिंह, प्रदीप सोलंकी और धर्मेंद्र का भी नाम जुड़ा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रामीण मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर : दिहाती मजदूर सभा गढ़शंकर द्वारा पूर्व डीईओ प्यारा सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री पंजाब हेतु एसडीएम गढ़शंकर की मार्फत पंजाब के भूमिहीन व साधन हीन ग्रामीण मजदूरों की बुनियादी मांगों को पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’ तो केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कांग्रेस नेता को बताया ‘देश का दुश्मन’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच आज बुधवार को तीखी नोकझोंक देखने को मिली। संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया। वहीं,...
article-image
पंजाब

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों और मिस्टर और मिस फ्रेशर को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चेयरपर्सन सतविंदर कौर व एमडी डा. निर्मल सिंह के संरक्षण में संचालित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड आईटी माहिलपुर में वाइस चेयरमैन इंजी. प्रतीक के नेतृत्व में वार्षिक सांस्कृतिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार के नामांकन रद्द, 2 कवरिंग उम्मीदवारों सहित : नामांकन पत्रों की छानबीन के दिन 10 के नामांकन पत्र सही पाए गए – रिटर्निंग आफिसर अपर्वू देवगन

एएम नाथ। मंडी, 15 मई :  मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें से चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए। रिटर्निंग आफिसर,...
Translate »
error: Content is protected !!