नौजवानों को जल्द समर्पित होगा अत्याधुनिक मल्टीपर्पस इंडोर हाल: सुंदर शाम अरोड़ा

by

होशियारपुर।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो चुके लाजवंति स्पोर्टस कांप्लेक्स में बन रहे मल्टीपर्पस इंडोर हाल का दौरा करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट जल्द ही खिलाडिय़ों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मल्टीपर्पस हाल के निर्माण से शहर के नौजवानों व खिलाडिय़ों को एक नई दिशा मिलेगी जो कि उनके खेल को और निखारने में सहायता करेगी।
कैबिनेट मंत्री ने इस मल्टीपर्पस इंडोर हाल के संबंध में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों विशेषकर खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए 6.49 करोड़ रुपए की लागत से यह हाल तैयार करवाया गया है जो कि मौजूदा समय के मुताबिक हर जरुरी सुविधाओं से लैस है। उन्होंने बताया कि इस मल्टीपर्पस हाल में बैडमिंटन व शार्ट टैनिस के 8 कोर्टस, बास्केटबाल के 2, जिमनास्टिक, फाइव ए साइड फुटबाल, हैंड बाल, नैट बाल का एक-एक, वालीबाल के 3 व जूडो के 2 कोर्टस बनाए गए हैं। इसके अलावा स्कवैश कोर्ट, चेंजिंग रुम, शौचालय व फस्र्ट फ्लोर पर एक जिम भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस हाल में 150 लोगों की बैठने की भी व्यवस्था है।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा नौजवानों विशेषकर खेल को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर रहती है और खेलों को उत्साहित करने के लिए बनाए जा रहे ऐसे प्रोजैक्ट नि:संदेह नौजवानों को सही दिशा प्रदान करेंगे। इस मौक पर पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी, एस.डी.ओ पी.डब्लयू.डी. गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह कपूर, शादी लाल, गुलशन राय, अनिल कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोल्दोवा से जग्गू भगवानपुरिया गैंग का कुख्यात ऑपरेटर भारत लाया गया

7 हत्याओं समेत कई गंभीर मामलों में वांछित अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था; मोल्दोवा की अदालत से प्रत्यर्पण की मंजूरी के बाद पंजाब पुलिस की टीम लेकर पहुंची...
article-image
पंजाब

सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी : ब्रिटिश कोलंबिया में 80 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के लिए सुनाई गई थी सजा

टोरंटो :  कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बताया जाता है कि यह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 15...
article-image
पंजाब

डीज़ल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कीमतें घटाई जाएँ और किसानों और मज़दूरों का कर्ज़ माफ़ किया जाए : गुरनेक सिंह भज्जल

कुल हिंद किसान सभा, कुल हिंद खेत मज़दूर यूनियन के किसानों , मजदूरों व अन्य वर्गो की मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के परिसर में दिया धरना गढ़शंकर :  कुल हिंद किसान सभा, कुल...
Translate »
error: Content is protected !!