नौजवानों को पैरों पर खड़ा होने के लिए बेहतर मौके प्रदान कर रहे हैं स्किल कोर्स: दरबारा सिंह

by

होशियारपुर : पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार व कोविड महांमारी को ध्यान में रखते हुए जिला होशियारपुर में चल रहे अलग-अलग स्किल सैंटरों ने विश्व यूथ स्किल डे मनाया। इस मौके पर स्किल सैंटरों में ड्रैस डिजाइविंग, मेकअप, मेहंदी व रंगोली मुकाबले करवाए गए व विजेताओं को पुरुस्कार भी दिए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आनलाइन माध्यम से बच्चों को विश्व यूथ स्किल डे की महत्ता के बारे में परिचित करवाया व पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन की आने वाले समय में विशेष भूमिका के बारे में भी बताया।
अतिरिक्ति डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह ने बताया कि स्किल कोर्स नौजवानों की जिंदगी में बहुत तेजी से बदलाव ला रहे हैं व नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा होने का बहुत बढिय़ा मौके प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को स्किल कोर्स करने की अपील भी की। इस दौरान जिला इंचार्ज स्किल डेवलेपमेंट सोसायटी मोहिंदर राणा, मैनेजर रोजगार व प्रशिक्षण रमन भारती, सुनील कुमार मैनेजर मोबलाइजेशन ने भी अलग-अलग स्किल सैंटरों से अपनी हाजिरी लगवाई व बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए स्किल कोर्सों की महत्ता की जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के डीए बकाया मामले में हाई कोर्ट सख्त : मुख्य सचिव की माफी की पेशकश पर अवमानना पीठ करेगी सुनवाई

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते के भुगतान से जुड़ा मामला; अदालत ने कहा- न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया...
article-image
पंजाब

16.8 किलो हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

फगवाड़ा : कपूरथला पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस की छापेमारी सरहाला में नशे के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी : दो घँटे चला सर्च अभियान

गढ़शंकर । उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर ब्लाक के थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते नशे के धंधे में कुख्यात गांव सरहाला में डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड की अगुवाई में सर्च अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!