नौशहरा पंचायत में विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक कमलेश ठाकुर

by
एएम नाथ। देहरा, 17 नवंबर : प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह बात देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने आज नौशहरा पंचायत के तल्पा गाँव में स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में नौशहरा पंचायत में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, सड़क सुधार कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा कृषि से संबंधित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को और बढ़ावा दिया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने सड़क मरम्मत, पेयजल समस्या, स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ीकरण एवं कृषि आवश्यकताओं सहित कई मुद्दों को विधायक के समक्ष उठाया।
विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
No photo description available.
इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि तल्पा गाँव के महिला मंडल नंडलू के लिए 3 लाख व कंडियाला श्मशान घाट के लिए 70 हजार की राशि स्वीकृत की गई हैं।
उन्होंने कहा कि बनखंडी गढ़–तल्पा- मीठी आंबल संपर्क मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को यातायात सुगमता उपलब्ध होगी।
विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त और आधुनिक बनाना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
नौशहरा पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ, युवा तथा बुजुर्ग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अरविंद धीमान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरुबचन सिंह, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश, वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्तार ,पूर्व महासचिव कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत शर्मा, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर ,उप प्रधान सुवाई लाल, बीडीसी सदस्य कमल कुमार ,पंच अनिल कुमार, जोगिंदर सिंह और महिला मंडल प्रधान प्रवीण कुमारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह अतुलनीय और भारत के पुनरुत्थान का स्वर्ण काल रहा…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। शिमला :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खौफनाक सच्चाई का वीडियो वायरल : एक दूसरे के प्राइवेट पार्ट पकड़ना, कुत्ते की तरह पेशाब करना, कोच्चि की कम्पनी में कर्मचारियों पर अमानवीय अत्याचार

कोच्चि : केरल के कोच्चि शहर में स्थित एक मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पावरलिंक्स की भयावह और अमानवीय कार्यशैली सामने आई है। इस कंपनी में कर्मचारियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिससे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर लेकर नहीं जा सकते ट्रैक्टर और ट्रॉली : प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाई कोर्ट की नसीहत

चंडीगढ़  : प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एचसी ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर नहीं जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  पुलिस ने माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार  किया है।  एसएसपी संदीप मलिक द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफदिए निर्देशों पर डीएसपी दलजीत सिंह खख की अगुआई में  और एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों...
Translate »
error: Content is protected !!