न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात; आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और किसानों के एक्सपोजर विजिट पर बनी सहमति की दिशा

by

हिमाचल की सेब बागवानी को न्यूजीलैंड का तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग देने को तैयार है। न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर प्रदेश के बागवानी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश में न्यूजीलैंड की ओर से प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की योजना की जानकारी दी। न्यूजीलैंड ने सेब उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल को तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाने में रुचि जताई।

सेब उत्पादन हिमाचल की आर्थिकी की रीढ़

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सेब उत्पादन प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने हिमाचल और न्यूजीलैंड के किसानों तथा बागवानों के बीच एक्सपोजर विजिट करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे दोनों क्षेत्रों के किसान और बागवान एक-दूसरे की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन प्रणालियों और अनुभवों को समझ सकेंगे।

प्राकृतिक खेती पर भी हुआ मंथन

बैठक में प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में बागवानी क्षेत्र में नई तकनीक, नवाचार और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना जरूरी है।

उन्होंने हिमाचल की बागवानी को अधिक प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और तकनीकी सहयोग की जरूरत पर भी बल दिया।

ये रहे मौजूद

बैठक में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, उच्चायोग के काउंसलर प्राथमिक उद्योग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक प्रियम अरोड़ा, डेनियल और लैकलन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दीपावली के दिन 12 नवंबर को HRTC लोकल रूट पर शाम 5 बजे के बाद बस नही चलाएगा : HRTC

सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि दीपावली के दिन 12 नवंबर को HRTC लोकल रूट पर शाम 5 बजे के बाद बस नही चलाएगा जिन लोकल बसों का रूट शाम 5 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के लिए 25 नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का किया शुभारंभ एएम नाथ  : मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने दी दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की बधाई

ऊना (3 नवंबर)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिलावासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रसन्नता एवं उल्लास का प्रतीक रोशनी का यह...
Translate »
error: Content is protected !!