पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत : डॉ. बिंदल

by

एएम नाथ ।  शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि 26 मई को प्रदेश की 1293 पंचायतों में हुए मतदान के बाद प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

डॉ. बिंदल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पंचायत चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश है। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का जनमत संग्रह बताते हुए कहा कि गांव-गांव में कांग्रेस के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से बड़े वादे किए थे, लेकिन ढाई वर्षों में जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वादे अधूरे हैं, जबकि किसान और बागवान अपनी उपज के उचित दाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम जनता बिजली-पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कई बड़े कांग्रेस नेताओं को अपने क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने सभी विजयी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति में जनता के विश्वास की जीत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में डॉक्टरों के लिए बड़ी घोषणा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले, सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस

स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों के सकारात्मक परिणाम : सूक्खु एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य के सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) प्रदान करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी निकायों के चुनाव के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम

एएम नाथ : हमीरपुर 05 मई। शहरी निकायों के चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हमीरपुर में भी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम ,प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें बैंक- DC अपूर्व देवगन

चंबा, 29 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अपूर्व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का किला ध्वस्त : 58,691 वोटों से आप के सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराया, शिरोमणी अकाली दल बसपा रहे थर्ड तो भाजपा चौथे नंबर पर

जालंधर : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किला ध्वस्त करते जालंधर लोकसभा सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!