पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनिल खाची ने कहा कि उनकी तरफ से पूरी तैयारियां हैं।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि यदि सरकार और अधिकारियों का पूरा सहयोग रहता है वह समय पर चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी तरफ से चुनावी की सारी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय अवधि के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

अब एक बार फिर से निर्वाचन आयोग और हिमाचल प्रदेश सरकार आमने सामने आ गए हैं।

चुनाव आचार संहिता 12.1 को नहीं हटाएगा आयोग

उन्होंने कहा कि सीमाओं में बदलाव न करने को लेकर लगाई गई आदर्श चुनाव आचार संहिता 12.1 को नहीं हटाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने जो इस धारा को लेकर शक्तियों पर सवाल उठाए हैं, उसके सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

31 जनवरी से पूर्व होने हैं पंचायत चुनाव

उन्होंने कहा कि 31 जनवरी से पूर्व पंचायत चुनाव होने हैं जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियां कर सकता है, जो पूरी की जा रही हैं। प्रदेश में 3577 पंचायतों, 91 ब्लाक समितियों के 1766 सदस्यों और 12 जिला परिषद के 250 सदस्यों का चुनाव होना है। जिसके लिए सारी तैयारियां चल रही हैं।

आयोग कोर्ट में मजबूती से रखेगा पक्ष

निर्वाचन आयोग 22 दिसंबर को मामले को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई को लेकर जवाब तैयार कर रहा है। निर्वाचन आयोग हाई कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला शक्ति किसी के सहारे का मोहताज नहीं : निर्मला कुमारी ने परिस्थिति और समय के अनुसार खुद को काबिल बनाया

बिजली बोर्ड चम्बा के तहत हरदासपुरा में बतौर ए.एल.एम. कार्य कर रही निर्मला कुमारी एएम नाथ। चम्बा :  महिला शक्ति किसी के सहारे का मोहताज नहीं होती। यदि उसे विषम परिस्थितियों में भी रहना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार से हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब – कहां गए राहत राशि के 76 लाख रुपये

लूहरी प्रोजेक्ट प्रभावितों को सतलुज जल विद्युत निगम प्रबंधन की ओर से जारी 76 लाख की मुआवजा राशि के आवंटन पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएस का मामला पहुंचा गवर्नर के पास : सीएस तैनाती को लेकर आईएएस निशा सिंह ने गवर्नर को लिखा पत्र

शिमला | मुख्य सचिव की तैनाती के मामले में 1987 बैच की आईएएस एवं प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले) निशा सिंह ने राज्यपाल से शिकायत कर उनका उपहास करने व उनकी सीनियोरिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेई से महकमा वसूलेगा 2.17 लाख रुपये सरकारी आवास नहीं छोड़ने पर

रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   सरकारी आवास तबादले के बावजूद 16 माह से न छोड़ने वाले कनिष्ठ अभियंता से विभाग 2,17,449 पीनल रेंट वसूल करेगा। कई बार नोटिस देने जाने के बावजूद कनिष्ठ अभियंता ने...
Translate »
error: Content is protected !!