पंचायत चुनावों के दौरान जिला में चरणबद्ध तरीके से शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

by

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी की अधिसूचना

एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा की समस्त ग्राम पंचायतों के मतदान क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी होटल, कैटरिंग हाउस, शराबखाने, दुकान अथवा अन्य किसी सार्वजनिक या निजी स्थान पर शराब (स्प्रिटयुक्त, किण्वित अथवा इस प्रकार के मादक पदार्थ) की बिक्री, वितरण अथवा परोसने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। यह प्रतिबंध राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 158 (आर) के तहत लागू रहेगा।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रथम चरण के चुनावों के लिए 24 मई 2026 को सायं 3 बजे से लेकर 26 मई 2026 को मतगणना पूर्ण होने तक शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण के लिए 26 मई 2026 को सायं 3 बजे से 28 मई 2026 को मतगणना पूर्ण होने तक तथा तृतीय चरण के लिए 28 मई 2026 को सायं 3 बजे से 30 मई 2026 को मतगणना पूर्ण होने तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
साथ में यह भी कहा गया है कि पंचायत समिति एवं ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना के दृष्टिगत 31 मई 2026 को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय, जहां मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं, मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने तक शराब बिक्री एवं वितरण पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियम अनुसार करवाई अमल में लाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर छह माह तक के कारावास अथवा जुर्माने या दोनों का प्रावधान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन – राजेश धर्माणी

2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकापर्ण रोहित भदसाली।  बिलासपुर 19 सितंबर- नगर निगम योजना, आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हिमाचल और पंजाब का दौरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने उतरेंगे जमीन पर

एएम नाथ : हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मैदान में उतरने वाले हैं। वे रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

त्रैमासिक आधार पर हिमकेयर कार्ड बनाए जाएंगे : 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को हिमकेयर लाभ प्रदान किए गए

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने दिसंबर, 2022 में सत्ता में आने के बाद से हिमकेयर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 810 करोड़ रुपये का...
Translate »
error: Content is protected !!