पंचायत चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने कर दी बड़ी घोषणा :शपथ पत्र में तथ्य गलत पाए जाने पर जीत गए तो भी रद्द हो गया नतीजा – राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी की जगह कहा दे सकते स्वयं घोषणा पत्र

by

गढ़शंकर : पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी को लेकर बड़े बदलाव करते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए साफ़ कर दिया कि अब एनओसी की जरूरत नहीं है। जिक्रयोग है कि प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने से पहले एरिया बीडीपीओ या संबंधित अथॉरिटी से एनओसी या नो ड्यू सर्टिफिकेट (एनडीसी) लेना जरूरी था । लेकिन अब चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है।

राज्य चुनाव कमिशन, पंजाब के आयुक्त राज कमल चौधरी ने कहा दिया के अगर किसी कारण से प्रत्याशी एनओसी नहीं ले पाता है तो वह स्वयं घोषणा पत्र देकर भी नामांकन पत्र भर पाएगा। इससे उसका नामांकन रद्द नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि ज्यादतर पंचायत चुनाव में नामांकन के साथ एनओसी सर्टिफिकेट संलग्न न होने की वजह से नामांकन रद्द कर दिए जाते थे।

आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि प्रत्याशी को एफिडेविट में बताना होगा कि जिस ग्राम पंचायत के चुनाव में वह प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहा है या प्रदेश की अन्य किसी पंचायत का उस पर कोई टैक्स या फीस के रूप में कोई धन राशि बकाया तो नहीं है। इसके अलावा यह घोषणा करनी होगी कि वह पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन एक्ट-1994 के सेक्शन-11 के तहत पंचायत की किसी भी संपत्ति या जमीन पर काबिज या उस संपत्ति का लाभ नहीं उठा रहा है। अभी तक प्रत्याशी को इसके लिए अपने बीडीपीओ या संबंधित अथॉरिटी से इन नियमों के तहत एनओसी लेना अनिवार्य था। एनओसी लेने की प्रक्रिया में कई बार देरी होने के कारण बिना नॉमिनेशन रद्द कर दिए जाते थे।
एफिडेविट में अगर गलत तथ्य पाए गए तो नतीजों के बाद चुनाव होंगे रद्द :
आयुक्त राज कमल चौधरी स्पष्ट कर दिया नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशी जो एफिडेविट देंगे, वह रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से संबंधित पंचायत और अथॉरिटी को वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। अगर 24 घंटे के अंदर वेरिफिकेशन रिपोर्ट आ जाती है तो ठीक, नहीं तो एफिडेविट के आधार पर ही नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा। चुनाव में अगर कोई प्रत्याशी जीत जाता है और बाद में जिसका भी एफिडेविट गलत पाया जाता है तो उसका नतीजा रद्द कर दोबारा चुनाव करवाया जाएंगा l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों...
article-image
पंजाब

घर से लापता हुई 12 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढ कर अभिभावकों के हवाले किया 

गढ़शंकर, 26 जून: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव की करीब 12 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो गई और अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़कियों को मात्र 3 घंटों...
article-image
पंजाब

घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ाई कीमत सरकार तुरंत वापिस ले : मट्टु

गढ़शंकर। जनवादी स्त्री सभा दुआरा गढ़ी मटटों में मोदी सरकार द्वारा 50 रुपये गैस सिलेंडर बढ़ाए किये जाने के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका । जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक उपाध्यक्ष बीबी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

नवजात बेटी को सीएम भगवंत मान अपने हाथों में लेकर चंडीगढ़ अपने आवास पहुंचे

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। आज सीएम भगवंत मान अपनी नवजात बेटी को अपने हाथों...
Translate »
error: Content is protected !!