पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित : एसडीएम बद्दी ने सभी सदस्यों को एन्टी चिट्टा की शपथ दिलाई

by

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा मेहलोग में नवगठित पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह, पंचायत समिति पट्टा के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर तथा पंचायत समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पंचायत समिति के कार्यों, क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को बैठक में रखा तथा उनके समाधान के संबंध में विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने उपस्थित सभी सदस्यों को “एंटी चिट्टा अभियान” के अंतर्गत नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

खंड विकास अधिकारी, पट्टा कुलदीप सिंह ने पंचायत समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों एवं पंचायत समिति के सुचारु संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। बैठक का समापन पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति के सभी 15 सदस्य व विकास खंड के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यूके में रह रहे भारतीयों ने भेंट किए पांच काॅन्सेंट्रैटर

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को यूनाईटिड किंगडम में रह रहे अमृतपाल, अमनदीप व मधु द्विवेदी ने राजन शर्मा के माध्यम से आज 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रैटर भेंट किए। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से बच्चों के भविष्य को मिल रही नई उड़ान : ऊना जिले में 2189 बच्चों को 2.61 करोड़ रुपये की मिली आर्थिक मदद

रोहित जसवाल। ऊना, 15 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी सामाजिक पहल बनकर उभरी है। यह योजना...
Translate »
error: Content is protected !!