पंचायत सेक्रेटरी की मौत : महिंद्रा बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर

by
गढ़शंकर l बीती  रात श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर रोड पर गांव  कुक्ड माजरा के निकट महिंद्रा पिकअप की टक्कर में पंचायत सेक्रेटरी मखन सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के भाई के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मखन सिंह बीडीपीओ गढ़शंकर में बतौर पंचायत सेक्रेटरी तैनात थे।
गढ़शंकर पुलिस को मखन सिंह के बड़े भाई सीता राम ने बताया कि मखन सिंह और मैं अपने अपने मोटरसाइकिल पर आपने गांव टोरोवाल आ रहे थे। मखन सिंह अपने मोटरसाइकिल  नंबर पीबी 20 डी 4962 पर सवार होकर आगे अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था और में पीछे जा रहा था । उसने बताया जब हम गांव कुक्ड मजारा के थोड़ा आगे गए तो सामने से आ रह तेज रफतार महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी नंबर पीबी 07 सीडी 8614 ने गलत साइड पर मखन सिंह के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और महिंद्रा बोलेरो पिकअप मेरे भाई मखन सिंह के मोटरसाइकिल के उप्पर से निकल गई।  जिसके चलते मखन सिंह गंभीर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए हैल्थ सेंटर सड़ोआ ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उक्त बयानों पर थाना गढ़शंकर पुलिस ने रहीम अली पुत्र इलमदीन निवासी चंपाल जिला डोडा , जम्मू कश्मीर  मौजूदा निवासी चब्बेवाल , होशियारपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 दिन बाद हिमाचल प्रदेश के पायलट का शव अरब सागर में मिला : हेलिकॉप्टर दुर्घटना

एएम नाथ। शिमला :  भारतीय तट रक्षक हेलीकॉप्टर को खराबी के कारण समुद्र में जबरन उतारे जाने के करीब 40 दिन बाद, लापता चालक दल के अंतिम सदस्य का शव बरामद कर लिया गया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए भाजपा ने शिकायत चुनाव आयोग को सौपी

शिमला , 19 मार्च :  भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के अन्य विधायकों के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार...
article-image
पंजाब

आप विधायक के ठिकानो पर सीबीआई के छापे : 40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में

अमरगढ़ :   40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के यहां सीबीआई की रेड हुई है। गज्जनमाजरा अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आप के...
Translate »
error: Content is protected !!