पंचायती चुनाव की हिमाचल में तैयारियां तेज : 125 जिला परिषद वार्ड की सीमाओं में होगा बदलाव

by

एएम नाथ । शिमला हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली के चुनाव वार्ड पंच से जिला परिषद तक दिसंबर तक होने हैं। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इन चुनाव के लिए पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में 249 जिला परिषद के वार्ड हैं और उनमें से 125 जिला परिषद वार्ड की सीमाओं में बदलाव होगा। प्रदेश में 10 नए ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें नई पंचायत समितियों को बनाया जाना है।

ऐसे में प्रदेश में ब्लॉक 91 हो गए हैं। एक ब्लॉक पर एक पंचायत समिति होती है। दस नए ब्लॉक बनने के कारण 25 ब्लॉक की सीमाओं और पंचायतों में अंतर आएगा।

इसके अलावा नए नगर निगम और नगर पंचायतों के बनने के कारण 42 पंचायतें कम हुई हैं जबकि योल कैंट क्षेत्र में चार नई पंचायतें बनी हैं। ऐसे में 46 पंचायतों की सीमाओं में बदलाव आएगा।

 कुल 3615 पंचायतें :  हिमाचलप्रदेश में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 3615 थी। पांच नए नगर निगम, नए नगर परिषद और और नई नगर पंचायतों के बनने के कारण 42 पंचायतें समाप्त समाप्त हो गई।

जबकि योल कैंट में चार नई ग्राम पंचायतों के ऐसे में अब प्रदेश में ग्राम पंचायतों की संख्या 3615 से कम होकर 3577 रह गई हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया को राज्य चुनाव आयोग ने शुरू कर दिया है। ऐसे में अब पुनर्सीमांकन के अलावा अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है।

हर पंचायत पर आता है 1.20 करोड़ खर्च  : नई पंचायत पर 1.20 करोड़ सालाना खर्च नई पंचायतों को बनाने का काम ठंडे बस्ते में नई पंचायत को बनाने से एक पंचायत पर 1.20 करोड़ रुपए का खर्च आता है। ऐसे में नई पंचायतों को बनाने के आए 700 से अधिक प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

पंचायतों की आय न के बराबर है जबकि प्रधान बनने की चाहतों ने नए प्रस्ताव भेजे बताए जा रहे हैं। जिसमें सात सौ से भी कम जनसंख्या और मतदाताओं के लिए अलग पंचायत बनाने के प्रस्ताव भेजे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

1 साल में 11000 नौकरियां छीनने की बात अपने मुंह से कर रहे हैं मुख्यमंत्री सिर्फ मुख्यमंत्री के झूठ के सहारे नहीं हो सकता प्रदेश का भला नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल ‘सामर्थ्य’ के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए मिले : जयराम ठाकुर

प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ की नाइंसाफ़ी का जवाब देंगे लोग एएम नाथ। हमीरपुर/बड़सर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
Translate »
error: Content is protected !!