पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : नशे की समस्या को रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा पिछले दो वर्षों में उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में इतनी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें भी रखीं, जिन पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
May be an image of 10 people and text that says "TN STOP STOP STOP"
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पंचायती राज संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संविधान में ऐतिहासिक 73वें तथा 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया था। इस ऐतिहासिक कदम से महिलाएं सशक्त हुई हैं तथा प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है।
May be an image of 9 people and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है तथा इस संबंध में अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम, प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम तथा मक्का के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में मनरेगा की दैनिक मजदूरी में 80 रुपये की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह उपाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
May be an image of ‎9 people, temple and ‎text that says "‎re SE தி 4 E اسسرا 日 सेवु STOP 정안자 LASLER STOP STOP‎"‎‎
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में नशे की समस्या को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया तथा कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नशा तस्करों के संबंध में जानकारी अधिकारियों के साथ साझा करनी चाहिए ताकि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाया जा सके।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक विवेक शर्मा व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों में शामिल होंगे वन मित्र

मंडी, 2 दिसम्बर। मंडी वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया 30 नवम्बर से शुरू हो गई है। इसके अर्न्तगत इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र भरे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में लिया भाग : गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक़-हक़ूक़ की लड़ाई : मुख्यमंत्री रोहित जसवाल/ एएम नाथ ।  ऊना, 5 फरवरी! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊना के कोटला कलां स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसोट में विशाल शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत का शुभारंभ

बीबीएन, 30 मार्च (तारा) : नालागढ़ उपमंडल के ग्राम बसोट में स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के दरबार में 5 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है कथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राकेश शर्मा।  देहरा/तलवाड़ा : उपमंडल स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!