पंचायती राज संस्थानों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 29 सितम्बर को

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 31 अगस्त। ऊना जिले में पंचायती राज संस्थानों में किन्हीं आकस्मिक कारणों से रिक्त हुए प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नीलम कटोच ने बताया कि उपचुनाव को लेकर 11, 12 व 13 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। 16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 सितंबर सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे उम्मीदवार अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं। नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया के उपरांत उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 सितम्बर को प्रातः 8 से सायं 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने पर उसी दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय में प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्यों के चुनावी नतीजे घोषित किर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान और उप प्रधान पद के चुनाव के लिए संबंधित पूरी पंचायत और पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित वार्ड में चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।
यहां होने हैं उपचुनाव
नीलम कटोच ने बताया कि विकास खंड अम्ब के तहत ग्राम पंचायत नारी चिंतपूर्णी में उप प्रधान, ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला के वार्ड 3 में पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत अंदौरा अप्पर के वार्ड 4 में पंचायत सदस्य के पदों के लिए उप चुनाव होंगे। विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत बसोली के वार्ड 2 में पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत अरनियाला लोअर के वार्ड 5 में पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत भटोली के वार्ड 6 में पंचायत सदस्य पदों के लिए उप चुनाव करवाएं जाएंगे। विकास खंड गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाडला कोइडी के वार्ड 3 में पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत घनारी में प्रधान पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। इसके अलावा विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत छपरोह कलां के वार्ड 4 में पंचायत सदस्य पदों के लिए उप चुनाव होंगे। वहीं विकास खंड हरोली में ग्राम पंचात पंजावर के वार्ड 5 में पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए उपचुनाव होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर मरीजों के बढ़ रहे आंकड़े , हिमाचल में भी डराने लगे : हर 225 में से एक पीड़ित – विशेषज्ञ क्या बता रहे वजह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कैंसर मरीजों को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में 32 हजार से ज्यादा कैंसर रोगी हैं। आबादी के लिहाज से देखें तो हर ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर प्रतिदिन समीक्षा करेंगे सभी उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला :  राज्य में घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर सभी उपायुक्त प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। वह इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए हैं। मुख्य...
हिमाचल प्रदेश

शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!