पंजाब AAP ने रिंपी ग्रेवाल समेत दो बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) महिला विंग की उपाध्यक्ष रिंपी ग्रेवाल, मोगा के पूर्व जिला प्रधान और प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह दीदारेवाला को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में 6 महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।

AAP पार्टी द्वारा जारी लेटर में स्पष्ट किया गया है कि दोनों ने पार्टी अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए थे। रिंपी ग्रेवाल साल 2013 से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रही थीं और हरमनजीत सिंह दीदारेवाला भी आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं. आपको बता दें, लैड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में 4 अगस्त को हरमनजीत सिंह दीदारेवाला ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दिया था।

रिंपी ग्रेवाल ने आप के खिलाफ दिया था बयान
रिंपी ग्रेवाल ने कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी थी कि इस टाइम आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को पीछे करके नए लोगों को आगे कर रही है. जो भी आवाज उठा रहे हैं, उनके ऊपर पर्चा दर्ज हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले किसी भी चुनाव में पार्टी के लिए उनका परिवार काम नहीं करेगा।

रिंपी ग्रेवाल को AAP का नोटिस
पंजाब आप की ओर से आधकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया गया है कि रिंपी ग्रेवाल ने मना करने के बावजूद लगातार पार्टी लाइन से उलट जाकर वीडियो शेयर किए, जिसमें सरकार, पार्टी नेतृत्व का अपमान किया गया था. जब इस गैरजिम्मेदारान हरकत का जवाब मांगा गया तो आपने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके चलते आपको अगले 6 महीने के लिए पार्टी के हर पद, कर्तव्य और जिम्मेदारी से निलंबित किया जाता है।

हरमनजीत सिंह को भी AAP का नोटिस : हरमनजीत सिंह को भी आप की ओर से जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें लिखा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी को अपमानित करने का काम किया है और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।  इसके अलावा, हरमनजीत पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के खिलाफ उकसाया और अपने ही दल के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी की।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मोटर साइकिल के साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ व स्टंट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

– मोटर व्हीकल इंसपेक्टर व ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने नौजवानों से बाइक के असली साइलेंसर को मोडीफिकेशन न करवाने की अपील की होशियारपुर, 21 मई: ग्लोबल रोड सेफ्टी सप्ताह के दौरान मोटर व्हीकल इंसपेक्टर(एम.वी.आई)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंगली मुर्गा’पर क्यों मचा है इतना सियासी बवाल? पहले ‘समोसे’ पर भी घिर चुकी सुक्खू कांग्रेस सरकार

एएम नाथ । हिमाचल में कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्लेट तक पहुंचने से पहले उनके लिए मंगवाए गए ‘सरकारी समोसे’ के गायब होने को लेकर काफी राजनीतिक विवाद हो...
article-image
पंजाब

NSS Camp Concludes with Grand

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 :  The NSS Unit of Rayat College of Law, and Lamrin Tech Skills University Punjab, Railmajra concluded its Seven-Day Special Camp with a meaningful valedictory ceremony marked by social service, youth engagement,...
article-image
पंजाब

फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : पंजाब में फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर मे प्रदर्शन किया।  इस दौरान दौरान सांसदों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे...
Translate »
error: Content is protected !!