पंजाब …आठ जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट : 10 दिनों तक रहेगी ठिठुरन

by

चंडीगढ़ : पंजाब में शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज़ होता जा रहा है। बता दें कि दिसंबर की शुरुआत से ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और अब हालात इस कदर बदल चुके हैं कि सुबह और देर शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।।        मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे पहुंच गया है, जिससे सर्द हवा की तीव्रता और बढ़ गई है।

राज्य के मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने लगा है, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में कोल्ड वेव की स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। हिमालयी क्षेत्र के पास बसे हरियाणा और पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह-सुबह बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और किसान भी फसलों पर ठंड के असर को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 10 दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में इसी तरह की ठंड का दौर जारी रहेगा। रात का तापमान और नीचे जा सकता है, जबकि दिन में भी हल्की सर्द हवाएं चलने की संभावना है। कोहरा भी कई इलाकों में दृश्यता कम कर सकता है, जिससे यातायात में दिक्कतें आ सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भी शीतलहर का असर दिख रहा है। हालांकि राजधानी में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री चन्नी श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में हुए नतमस्तक

मीनार-ए-बेगमपुरा के छे वर्ष से लटके हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नहीं गए गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज शाम श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा भगत राम जी नंगल खूगा में रक्खड़ पुन्य का वार्षिक मेला 9 अगस्त को मनाया जाएगा : संत नरेश गिर जी

इस अवसर पर संत महापुरुष संगतों को प्रवचन करेंगे और कथा कीर्तन होगा : संत नरेश गिर जी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव नंगल खूगा के डेरा बाबा भगत राम जी में...
article-image
पंजाब

सिख अलगाववादी पन्नू ने क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर ‘खालिस्तान’ का झंडा लगाया…MEA ने की निंदा

नई दिल्ली: सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गुरुवार को क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर खालिस्तान के चिन्ह वाला झंडा लगाया, वहां परिसर में तोड़फोड़ की और गणतंत्र दिवस पर भारत पर हमले की...
Translate »
error: Content is protected !!