पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर नूरपुर में गिरफ्तार : 15.43 ग्राम चिट्टा जब्त

by

एएम नाथ : धर्मशाला, 18 जुलाई । नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सीआईए टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नूरपुर बस स्टैंड से पंजाब के एक नशा तस्कर को 15.43 ग्राम प्रतिबंधित चिट्टे (हेरोइन) के साथ धर दबोचा है।

सीआईए की टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, गश्त और संदिग्धों की चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता सूचना मिली कि बस स्टैंड नूरपुर में एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खेप बेचने और उसे स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई। आरोपी के पास मौजूद कैरी बैग की जब गहनता से जांच की गई, तो कपड़ों के बीच छुपाकर रखा गया एक पॉलिथीन लिफाफा बरामद हुआ। इसे खोलने पर उसमें 15.43 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही सील कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान मंगा सिंह (47 वर्ष), पुत्र साधु सिंह, निवासी बस्ती प्रीतनगर, तहसील व जिला मोगा, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नूरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज के आगामी कार्रवाई की है।

एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी पंजाब में यह खेप कहां से लाया था और इसे किसे डिलीवर किया जाना था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के फार्मा उद्योग को न करें बदनाम, बोलने से पहले जानें तथ्य : धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री बोले- हर साल बनते हैं दवाइयों के लाखों बैच, कम गुणवत्ता वाली दवाओं की दर महज़ एक प्रतिशत धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (रिटा.) धनी राम शांडिल ने हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

JCCB में कथित ऋण अनियमितताओं पर नाबार्ड से स्वतंत्र जांच की मांग

2017 की जांच में तीनों आरोप सिद्ध होने का दावा, कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने परिवार को दिए ऋण और प्रतिभूति की वैधता...
Translate »
error: Content is protected !!