पंजाब का अग्निवीर जवान कुपवाड़ा में शहीद : दो साल पहले हुआ था सेना में भर्ती…आखिरी बार मां से हुई थी बात

by
मानसा  :  मानसा का अग्निवीर जवान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया. अकलिया गांव के 24 वर्षीय लवप्रीत की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी. वह दो भाइयों में सबसे छोटे था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
लवप्रीत के शहीद होने की सूचना से गांव में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसकी मां से फोन पर बात हुई थी. बेटे की आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद की सूचना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
2 साल पहले सेना में हुआ था भर्ती
लवप्रीत दो साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था. वह 99 मीडियम रेजिमेंट यूनिट में तैनात था और परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले लवप्रीत ने माता-पिता से बातचीत की थी और उन्होंने अपनी ड्यूटी के बारे में बताया था. बुधवार दोपहर 3 बजे कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई. इसी दौरान लवप्रीत सिंह को गोली लग गई. इसके बाद सेना के जवान उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. सरपंच जसवीर सिंह ने दुख व्यक्त करते कहा कि चार साल की सीमित अवधि वाली इस योजना में भर्ती किए गए जवानों को भी अन्य सैनिकों के समान सुविधाएं मिलनी चाहिए
कुछ दिन में घर आने वाला था लवप्रीत
परिवार का कहना है कि शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए उसे छुट्टी भी मिल चुकी थी. कुछ दिनों बाद उसने घर आना था।
वहीं, सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम. मुसीबत के इस वक्त में पंजाब सरकार परिवार के साथ है और वादे के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी. हमारे लिए हमारे जवान हमारा मान हैं, चाहे वो अग्निवीर ही क्यों न हों।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

रिटायर्ड AIG रछपाल सिंह गिरफ्तार : 8 साल पुराने मामले में लिया गया एक्शन

अमृतसर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की विशेष एसआईटी ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एआईजी रछपाल सिंह को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला सीमावर्ती इलाके के एक ग्रामीण को हेरोइन तस्करी...
article-image
पंजाब

पटवारी परमवीर सिंह को 5,200 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 27 मार्च :  पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूआ में तैनात एक राजस्व पटवारी परमवीर सिंह को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र गुट भिड़े, चले लात-घूसे

चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्रों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।...
article-image
पंजाब

मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने की हत्या

कपूरथला, 19 दिसंबर :  पंजाब के कपूरथला जिले के एक मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!