पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : कांग्रेस छोड़ने की भी चर्चाएं तेज- विधायक विक्रमजीत चौधरी ने सचेतक पद से इस्तीफा दिया, आप में हो सकते शामिल

by

जालंधर : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विक्रम चौधरी ने अपना इस्तीफा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भेज दिया है। इसके अलावा विक्रम चौधरी के कांग्रेस छोड़ने की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि विक्रमजीत चौधरी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल उन्होंने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल, ये सारा घमासान जालंधर लोकसभा सीट की दावेदारी को लेकर देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है। जबकि चौधरी परिवार इससे लड़ रहा है। दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी इस रेस में आगे चल रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में एक मकान भी किराए पर ले लिया है और अपना निवास भी बना लिया है। वहीं विक्रम चौधरी की नाराजगी से साफ है कि चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।कांग्रेस ने अभी तक जालंधर सीट को लेकर तस्वीर साफ नहीं की है, लेकिन चर्चा तेज हो गई है कि चन्नी इस रेस में सबसे आगे हैं। आज कांग्रेस उच्चायुक्त पंजाब में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घर वापसी करने वाले कांग्रेसियों का किया जाएगा स्वागत: अमरप्रीत सिंह लाली

आप द्वारा भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित करना आप के लिए भारी भूल साबित होगा गढ़शंकर: अगले माह प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर यहां राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां...
article-image
पंजाब

Grand Gurmat Samagam to Mark

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.12 : Gurdwara Shahidan Ladhewal in Mahilpur will host a grand Gurmat Samagam on March 13, organized by the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (SGPC) in collaboration with congregations from India and abroad, and...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

मनीष गुप्ता ने श्री राम मंदिर के लिए एक लाख एक हजार रुपये भेट किए।

माहिलपुर | आयोध्या में बन रहे भगवान श्री रामचंद्र जी के  भव्य मंदिर के लिए दान देने वाले श्रद्धालु बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में होशियारपुर जिले के मशहूर व बिल्ला...
Translate »
error: Content is protected !!