पंजाब कांग्रेस ने 10 जिलों और 95 ब्लॉकों में नई नियुक्तियां

by

चंडीगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, कोंग्रस पार्टी ने राज्यभर में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से 10 जिलों में कार्यकारी समितियों का गठन और 95 ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में लिया गया, जो पिछले कुछ समय से संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

मजबूत किया जा रहा संगठन

कांग्रेस पहले ही 8 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है, और अब नए फैसले के साथ यह साफ हो गया है कि पार्टी पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य आगामी चुनावों में बेहतर तालमेल और प्रभावी रणनीति तैयार करना है।

इन जिलों में बनी नई कार्यकारी समितियां

ताजा फेरबदल के तहत नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण, बठिंडा (शहरी), मोहाली, गुरदासपुर, रोपड़ और खन्ना जैसे अहम जिलों में नई कार्यकारी समितियों का गठन किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी देकर जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की है।

ब्लॉक स्तर पर भी फोकस :  सिर्फ जिला स्तर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 199 ब्लॉकों में से 95 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। खास तौर पर लुधियाना जिले में 15 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जो राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

71st Annual Fair at Shri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 20 : The ancient Shri Bhameshwari Durga Temple located in Bham village of Hoshiarpur district is set to host its 71st Annual Fair on July 30 and 31, with deep devotion and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के जिम में अंधाधुंध फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी… इलाके में दहशत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार में एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को...
article-image
पंजाब

Punjab Aided School Teachers to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.6 : Opposing what they termed as the Punjab government’s “anti-aided school” policies, aided school teachers, employees, and pensioners across the state have announced a “Jail Bharo Andolan” in Tarn Taran on November...
Translate »
error: Content is protected !!