अमृतपाल मेहरों लाया गया पंजाब : ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की थी हत्या

by

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस दुआरा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर “कमल कौर भाभी” उर्फ कंचन कुमारी की हत्या में मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बठिंडा पुलिस की टीम ने UAE अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि उसे देर रात तक भारत के किसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को इसी वर्ष जनवरी में शारजाह पुलिस ने वीज़ा से जुड़े मामले में पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया था। हालांकि, उसे भारत भेजने की प्रक्रिया में कानूनी औपचारिकताओं के चलते देरी हुई।

यह मामला जून 2025 में तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उन्हें एक प्रमोशनल इवेंट के बहाने बठिंडा बुलाया गया था।

पुलिस जांच के अनुसार, 9 और 10 जून की दरमियानी रात को उनका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। तीन दिन बाद उनका शव आदर्श यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से बरामद हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

हत्या की साजिश में शामिल थे यह अन्य आरोपी : जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या को अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने दो साथियों जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के पीछे का मकसद कंचन कुमारी का सोशल मीडिया कंटेंट था, जिसे आरोपी सिख समुदाय की भावनाओं के खिलाफ मानते थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भज्जलां के मनराज को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव भज्जलां के मनराज सिंह को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मनराज के पिता हरदीप कुमार व माता नीलम को वधाई Share     
article-image
पंजाब

दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में ‘आप’ की करारी हार की भविष्यवाणी की

बघेल–दीवान मुलाकात ने कांग्रेस की एकजुटता को किया मजबूत, वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा लुधियाना, 7 जुलाई: पंजाब कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के...
article-image
पंजाब

शहर वासियों की मांग को पहल के आधार पर रख कर करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 21 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 7 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 20 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर वासियों की मांगों...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन बहाली हेतु विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर  :  पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब की तरफ से पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर गढ़शंकर से हलका विधायक जय किशन रौड़ी को मांगपत्र सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश भर में मंत्रियों एवं विधायकों...
Translate »
error: Content is protected !!