पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को पड़ेगे वोट : उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को होगी वोटो की गिणती

by

नई दिल्ली : पंजाब की 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। यह घोषणा दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान करते हुए कहा कि पंजाब के चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया जाएगा। चार रिक्त सीटों में 3 सीटें कांग्रेस और एक सीट आम आदमी पार्टी के पास थी। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान इन सीटों पर 2022 विधानसभा के चुनावों में चुने गए विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद यह चारों सीटें खाली हो गईं। जिनमे बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद हैं। वहीं, गिद्दड़बाहा से विधायक रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब लुधियाना से सांसद , राजकुमार चब्बेवाल चब्बेवाल विधानसभा से विधायक थे अब वह होशियारपुर से सांसद और डेरा बाबा नानक से विधायक रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा अब गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।
उपचुनाव के लिए सभी दलों ने पहले ही लगा दिए है इंचार्ज : 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दल भी तैयारी से जुटे हुए हैं। चुनाव के लिए इंचार्ज और को -इंचार्ज नियुक्त किए जा चुके है और उपचुनाव में चुनाव पढ़ने से लेकर प्रत्याशियों पर मंथन शुरु किया जा चूका है।
चुनाव शेड्यूल : गजट नोटिफिकेशन और नामांकन की शुरुआत – 18 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की अंतिम तिथि : 28 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की पड़ताल : 28 अक्टूबर
नामांकन की वापिसी : 30 अक्टूबर
मतदान की तिथि : 13 नवंबर
मतगणना और रिजल्ट : 23 नवंबर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे : डॉ. शांडिल ने मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास के दृष्टिगत जारी किए उचित दिशा-निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के 30 नवम्बर, 2023 के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज भवन पर हमला सोची समझी साजिश, लगाम लगाए मुख्यमंत्री- रिज मैदान पर अराजक तत्वों का उपद्रव शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

बंजार के तांदी में हुए अग्निकांड पर सरकार का रवैया शर्मनाक – जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार द्वारा राज...
article-image
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ठंडे मीठे जल और छोले पूरी का लंगर लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर जिले के गांव खरौदी में सरपंच सीमा, डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष मलकीत सिंह, नौजवान सभा, एनआरआई और समूह नगर निवासियों के सहयोग से ठंडे मीठे जल और छोले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप को एक और झटका : आप के विधायक को ईडी ने किया ग्रिफ्तार : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधायक खान ईडी के सामने पूछताछ के लिए हुए थेपेश

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले में में पीएमएलए  के तहत गिरफ्तार किया गया। ईडी ने करीब 9 घंटे...
Translate »
error: Content is protected !!