पंजाब की सियासत गर्माएंगे अमित शाह : राहुल की यात्रा से भाजपा का डैमेज कंट्रोल , 29 जनवरी को पटियाला में रैली कर

by

चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को पटियाला में रैली कर पंजाब की सियासत गर्माएंगे। पटियाला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। कैप्टन हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद यह कैप्टन का भी शक्ति प्रदर्शन होगा। वहीं अमित शाह के दौरे को राहुल गांधी की यात्रा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में भाजपा की सियासत को राहुल की यात्रा से BJP को हुए डैमेज को कंट्रोल करने के नजरिए से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
अमित शाह का दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि राहुल गांधी रैलियों में भाजपा को ही निशाना बना रहे हैं। पंजाब में यात्रा के दौरान वह राज्य सरकार यानी आम आदमी पार्टी को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी हैं। वह गलत जीएसटी, नोटबंदी जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। जिसके जरिए वह कारोबार बर्बाद करने और चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की बात कह रहे हैं। शाह रैली के जरिए राहुल को इसका जवाब दे सकते हैं। अमित शाह का पटियाला दौरा पार्टी की मजबूती से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में भाजपा को हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज पूर्व मंत्रियों का साथ मिला है। ऐसे में वह इनके जरिए पार्टी को पूरे पंजाब में मजबूती से स्थापित करने और लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की रणनीति भी बनाएंगे। इसको लेकर संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने और जनाधार वाले नेताओं को पार्टी में आगे लाने पर भी मंथन होगा।
अकाली दल कृषि सुधार कानूनों पर भाजपा का साथ छोड़ चुका है। इस वजह से भाजपा अब पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। ऐसे में पार्टी से ही मजबूत उम्मीदवारों की तलाश जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गला घोंट कर की थी हत्या : कमल कौर भाभी मर्डर मामले में दोषी साबित हुए आरोपी

बठिंडा। बहुचर्चित कमल कौर भाभी कत्ल मामले में अदालत ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस केस में जसप्रीत सिंह और निमरत प्रीत कौर के खिलाफ चालान पेश होने के...
पंजाब

30 ग्राम नशीले सहित महिला ग्रिफ्तार, महिला ने जिस से खरीदी थी वह भी केस में बनाया आरोपी

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस में 30 ग्राम नशीले सहित महिला ग्रिफ्तार किया तो महिला ने जिस से खरीदी थी उसे भी केस में नामजद कर लिया । महिला व वेचने वाले के खिलाफ पुलिस...
पंजाब

चलती कार में महिला से दुष्कर्म : कपड़ा व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना में एक युवक द्वारा चलती कार में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने कपड़ा व्यवसायी के...
article-image
पंजाब

नैना अपार्टमेंट के समीप पलटा ट्राला बड़ा हादसा होने से टला

बरोटीवाला, 8 जनवरी :यूनिकेंप- सिक्का होटल मार्ग पर नैना अपार्टमेंट के समीप एक बड़ा ट्राल अनियंत्रित हो कर पलट गया। ट्रक चालक मोड पर अपना संतुलन खो बैठा और यह ट्राला ढांग के ऊपर...
Translate »
error: Content is protected !!