पंजाब के 2097 गांवों में बाढ़ का सितम …52 की मौत : 119 शिविरों में 5521 लोगो को मिल रही राहत

by

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. राज्य के ज्यादातर जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. नदियां अभी भी उफान पर हैं. बाढ़ में हजारों परिवार उजड़ गए, लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई. हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ रहा है।

यहां पिछले 24 घंटों में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके चलते इस विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई। लुधियाना में मंगलवार को बाढ़ के कारण हुए हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद बाढ़ प्रभावित 15 जिलों में मरने वालों की कुल संख्या 52 हो गई है. पठानकोट में तीन लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि फिलहाल राज्य के 22 जिलों के 2097 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इस भीषण बाढ़ में 1.91 लाख हेक्टेयर भूमि पर फैली फसलों को नुकसान हुआ है. बचाव कार्यों के बारे में बताते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 191 और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और अब तक कुल 23,206 लोगों को बचाया जा चुका है ।

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सेना ने लगभग 30 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जबकि एनडीआरएफ की 18 टीमों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही बीएसएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी लोगों को सहायता दे रहीं हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 119 राहत शिविर हैं, जिसमें 5,521 लोग शरण लिए हुए हैं।

बाढ़ में 1.91 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

पंजाब के 18 जिलों में 1,91,926.45 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. ये आंकड़ा एक दिन पहले लगभग 1.84 लाख हेक्टेयर था. पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए कई बड़े फैसले लिए है. पंजाब सरकार ने सोमवार को बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़।का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर कौसिंल गढ़शंकर में नव वर्ष के आगमन पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर में हर वर्ष की तरह नव वर्ष के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। जिसमें समस्त भारत वासियों को सुख शांति प्रदान करने व उन्नति के रास्ते प्रदान...
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा ने शायर सुरजीत पातर के निधन पर किया शोक व्यक्त

गढ़शंकर, 13 मई: दोआबा साहित्य सभा रजि. गढ़शंकर की बैठक गांधी पार्क स्थित सभा के कार्यालय में हुई, जिसमें महान कवि सुरजीत पातर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और बिछुड़ी आत्मा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी से पंडोरी बीत, कोट की बदतर हालत :  बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह बने गड्डे में भरा पानी, दोपहिया वाहन चालकों को दस किलोमीटर घूम क्र जाना पड़ रहा

गढ़शंकर :  महिंदवाणी से पंडोरी बीत (गढ़शंकर नंगल रोड़) की बदतर हालत बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह छपड़ का धारण कर चुका है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोक...
article-image
पंजाब

अब बिना NOC के होगी प्लॉटों की रजिस्ट्री : 2024 से पहले किसी भी इल्लीगल कॉलोनी में खरीदे गए 500 वर्ग गज तक के प्लॉट को लेकर NOC की जरूरत नहीं होगी

चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना वादा पूरा करते हुए विधानसभा में पेश किए जाने वाले पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (शोध) बिल-2024 तैयार कर लिया गया है।  जिसके तहत पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!