पंजाब के 3 जिलों में कल येलो अलर्ट….होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में होगी भारी बारिश

by

अमृतसर  : पंजाब में शनिवार उत्तरी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि दक्षिण-पश्चिमी मालवा के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, आज तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। जबकि बठिंडा पूरे राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। ्रराज्य में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद फाजिल्का में 38.1 डिग्री, फरीदकोट में 36.0 डिग्री तापमान रहा। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, लुधियाना में 34.0 डिग्री, जालंधर में 34.2 डिग्री, पटियाला में 32.0 डिग्री, चंडीगढ़ में 32.3 डिग्री और पठानकोट में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की तरफ से आज जारी जानकारी के अनुसार शनिवार अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन इलाकों में पूरे जिले में बारिश नहीं होगी, बल्कि छिटपुट स्थानों पर वर्षा दर्ज की जा सकती है।

वहीं नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना बेहद कम है और दिनभर उमस के साथ गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय तो है, लेकिन इसकी गतिविधियां पूरे पंजाब में समान रूप से नहीं दिखेंगी। इसलिए कुछ जिलों में बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर दिनभर बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो सकती।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती में 50 से अधिक उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर मिले: कनवर अरोड़ा

नवांशहरः कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि दुबई की कंपनी काबी मोबिलिटी टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए 2 जुलाई को अरोड़ा टावर, बंगा रोड, नवांशहर स्थित कार्यालय पहुंची थी।...
article-image
पंजाब

35 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त : लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी

होशियारपुर, 30 सितंबर : जिला लोक संपर्क कार्यालय होशियारपुर में तैनात स्टेज मास्टर सूरज मोहन विभाग में लगभग 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए, जिनके सम्मान में एक शानदार...
article-image
पंजाब

The Deputy Commissioner heard the

Nawanshahr/18 July/Daljeet Ajnoha :  Chief Minister Punjab According to the instructions issued by Bhagwant Singh Mann, Chief Minister Window has been established at District Shaheed Bhagat Singh Nagar. The initiative aims to streamline the process...
article-image
पंजाब

5.23 करोड़ उड़ाए …शेयर बाज़ार के जाल में रिटायर्ड कमिश्नर को फंसा कर : साइबर पुलिस ने 10 ठगों को पकड़ा

पटियाला। शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा देने का लालच देते हुए इंडियन रेवन्यू सर्विस से रिटायर्ड एडिशनल कमिशनर को पांच करोड़ 23 लाख 88 हजार रुपए का चूना लगा दिया था। वाट्सएप पर काल...
Translate »
error: Content is protected !!