भलेई में कॉलेज बंद करने के विरोध में चक्का जाम, जनता परेशान :::: विद्यार्थियों की संख्या कम होने का हवाला देकर सरकार ने बंद किया कॉलेज : रंजीत ठाकुर

by

लचोड़ी।  राजकीय महाविद्यालय भलेई को बंद करने के विरोध में संबधित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने आज शुक्रवार को भलेई नाला में चक्का जाम किया तथा सरकार के विरूद्ध जाम नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक संबंधित क्षेत्र की जनता ने उपायुक्त चंबा के माध्यम से सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि 9 जुलाई तक राजकीय महाविद्यालय भलेई को बंद करने की अधिसूचना रद्द नहीं हुई तो 10 जुलाई को भलेई नाला में चक्का जम किया जाएगा। बहरहाल जनता का आरोप है कि न तो सरकार ने उनकी मांग पूरी की और न ही कोई सकारात्मक जवाब दिया। लिहाजा आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लोगों ने चक्का जाम कर दिया जिसे उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सलूणी ने करीब दोपहर बजे यह आश्वासन देकर खुलवाया कि आपकी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी आप एक पंजीकृत समिति गठित करके मंगलवार का कार्यालय में आएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 2017 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह महाविद्यालय खोला, यहां 175 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था जिसमें 140 छात्राएं थी। लोगों ने भवन निर्माण के लिए वांछित 6 बीघा जमीन भी दान दी। लिहाजा 2022 के बाद प्राध्यापकों की संख्या घटती गई जिसके परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों को भी उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मजबूरन दूसरे महाविद्यालयों का रूख करना पड़ा। बहरहाल एक सोची-समझी साजिश के तहत अब प्रदेश सरकार ने कम विद्यार्थियों का हवाला देते हुए महाविद्यालय बंद किया जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन दौरान कालेज है हम-आप का, नहीं किसी के बाप का तथा शिक्षा पर राजनीति नहीं चलेगी जैसे नारों से सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंगलवार को उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो फिर से चक्का जाम का अल्टीमेटम दिया जाएगा। बॉक्स:::::: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है सरकार: डीएस ठाकुर लचोड़ी। डलहौजी हलके के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार भलेई कॉलेज को बंद करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। क्षेत्र की जनता अपने अधिकार के लिए लड़ रही है जिसका वह पूरजोर समर्थन करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने पैरवीं स्कूल भवन का किया उदघाटन : मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए, 21 हजार रुपये देने की घोषणा

बड़सर 16 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैरवीं में लगभग दस लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का उदघाटन किया और इसके बाद स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला 13 सितंबर :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल की सीमावर्ती पंचायत देवगढ़ में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने माँ कामक्षा रेहाली मेला सांबर बेयोण में शिरकत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूपीएससी, एचपीपीएससी और संबद्ध सेवा परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकते एससी और ओबीसी उम्मीदवार – प्रति माह चार हजार के वजीफे का भी प्रावधान

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर | रोहित भदसाली। हमीरपुर 21 नवम्बर | एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सितंबर 2022...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्यानों की गुणवत्ता व समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!