सीएचसी बीनेवाल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर लोगों को किया गया जागरूक

by

बीनेवाल, 11 जुलाई : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सीएचसी बीनेवाल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। जिसका मुख्य स्लोगन था – “जब बच्चों के बीच उचित अंतराल होगा, तब परिवार स्वस्थ और खुशहाल होगा” ।
एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार सभी डॉक्टरों तथा समस्त स्टाफ द्वारा मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को परिवार नियोजन, मां और बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल तथा छोटे परिवार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को संतुलित रखने के लिए परिवार नियोजन अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा उपलब्ध परिवार कल्याण सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा स्वस्थ और खुशहाल समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर सीएचसी बीनेवाल के सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

132 : एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार उपस्थित लोगों को छोटे परिवार के महत्व के बारे में बतात्ते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले का रोड मैप तैयार कर विकास की दिशा में किया जाएगा कार्य: डीसी संदीप हंस

जिला वासियों तक पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता, कंडी क्षेत्र की समस्याओं का भी किया जाएगा समाधान जिले में अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए सख्ती से की जाएगी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने हलका चब्बेवाल में 4 सडक़ों को 10 से 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दी- डॉ. राज कुमार 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी सडक़ें, जल्द शुरू होगा निर्माण-डॉ. चब्बेवाल, डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हलके के निवासियों की मांग के अनुसार पंजाब सरकार ने हलके...
article-image
पंजाब

New age job-oriented courses to

Hoshiarpur /August 06/Daljeet Ajnoha : Gurvinder Singh Bahra, Chancellor of Rayat Bahra Professional University and Chairman of the Rayat Bahra Group here today hailed the Punjab Government decision to set up Rayat Bahra Professional...
article-image
पंजाब

तप अस्थान अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा : मनदीप सिंह मंगा 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व मुख्य सेवादार मनदीप सिंह बैंस के नेतृत्व बापू गंगा दास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!