पंजाब के AG गुरमिंदर सिंह गैरी ने दिया इस्तीफा : AAP सरकार के 3 साल में चौथा इस्तीफा

by
पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च तक था. ये भी पंजाब में पहली बार हो रहा है कि एक ही सरकार में तीन एडवोकेट जनरल पहले हटाए जा चुके हैं और चौथे एडवोकेट जनरल का कार्यकाल पूरा होने से ठीक पहले उन्हें इस्तीफा देकर जाना पड़ रहा है।
एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने इस पद पर नियुक्त होने के 18 महीने बाद इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले विनोद घई ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था. इसी के बाद 6 अक्टूबर, 2023 को गुरमिंदर सिंह को एजी के रूप में नियुक्त किया गया था।
कौन हैं एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह?
गुरमिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में मौजूद पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की. उन्होंने 1989 में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी और 2014 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया था. वो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया, यूनियन सर्विस पब्लिक कमीशन, पंजाब विधानसभा और राज्य के अन्य बोर्डों और निगमों के लिए स्थायी वकील बने रहे. वो सेवा मुकदमेबाजी, संवैधानिक और आपराधिक मामलों में विशेषज्ञ हैं और चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में हाईकोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी पेश हुए हैं।
तीन AG हटाए गए
मार्च 2022 में जब आम आदमी पार्टी ने राज्य की कमान संभाली थी तब डीएस पटवालिया एजी के पद पर कायम थे. नई सरकार के कार्यभार संभालने के दो दिन के अंदर ही पटवालिया ने एजी पद से इस्तीफा दे दिया था. सरकार ने तब अनमोल रतन सिद्धू को एजी नियुक्त किया था. हालांकि, सिद्धू ने सिर्फ चार महीने बाद 30 जुलाई, 2022 को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उसी दिन, सरकार ने विनोद घई को इस पद के लिए नियुक्त किया था, जो 5 अक्टूबर, 2023 तक कार्यालय में रहे. इसी के बाद 6 अक्टूबर को, सरकार ने गुरमिंदर सिंह को एजी नियुक्त किया था. हालांकि, अब उन्होंने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टिकट वितरण में जल्दबाजी नहीं करेगी पार्टी, जीत की मजबूत संभावना वाले नेताओं पर रहेगा फोकस : राहुल गांधी की टीम भी कर रही सर्वे

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की कवायद तेज कर दी है, लेकिन पार्टी की पहली सूची के लिए दावेदारों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पहले...
article-image
पंजाब

टारगेट किलिंग गैंग : 5 गुर्गे गिरफ्तार…. आतंकी करणदीप सिंह मुठभेड़ में घायल

अमृतसर। प्रदेश में टारगेट किलिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद क्षेत्र में अलग से की गई धरपकड़ के दौरान करणदीप सिंह नाम के...
article-image
पंजाब

10 आरोपी गिरफ्तार : नशा और हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 5.4 किलोग्राम हेरोइन,...
article-image
पंजाब

136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : दो तस्कर काबू

गढ़शंकर: 13 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस ने 136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ शुरु की गई...
Translate »
error: Content is protected !!