पंजाब के दलित वोटरों को वाराणसी साधेगी बीजेपी : जालंधर से वाराणसी तक निकलेगी समरसता यात्रा

by

जालंधर :  गुरु पूर्णिमा के दिन 29 जुलाई यानी बुधवार को संत रविदास की 650वीं जयंती है। बुधवार से ही बीजेपी संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से सात महीने के समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत करने वाली है।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी नेता वाराणसी में जुटेंगे और संत रविदास के जन्मस्थान की मिट्टी को 131 कलशों में भरकर पूरे देश में ले जाएंगे। इसका समापन 20 फरवरी 2027 को होगा, जब यूपी और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका होगा। इस अभियान के तहत समरसता यात्रा निकाली जाएगी, जो 5 अक्टूबर को जालंधर से शुरू होगी। 5 नवंबर को वाराणसी में यात्रा का समापन होगा।

जालंधर से वाराणसी तक निकलेगी समरसता यात्रा : बीजेपी ने संत रविदास को मानने वाले दलित समुदाय तक पहुंचने के लिए सात महीने लंबा कैंपेन तैयार किया है। पार्टी का फोकस यूपी और पंजाब के दलित वोटर हैं। संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से शुरू होने वाले अभियान का पहला चरण 30 जुलाई से 10 सितंबर के बीच पूरा होगा। इस दौरान पार्टी के नेता रविदास जन्मस्थली की मिट्टी कलशों में लेकर विभिन्न मंदिरों और मठों में जाएंगे। साधु-संतों और महंतों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की जाएगी। दूसरे चरण में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली समरसता यात्रा खास होगी, जिसके तहत पंजाब से यूपी के बीच दलित बाहुल्य इलाकों को साधा जाएगा। 5 नवंबर को वाराणसी पहुंचने से पहले यात्रा गांवों और कस्बों में रुकेगी।

यूपी में 84 और पंजाब में 34 सीटें हैं SC रिजर्व : यूपी में दलित आबादी 21 फीसदी है और 403 सीटों वाली विधानसभा में 84 एसटी कैटिगरी के लिए रिजर्व है। पिछले चुनाव में यूपी में एनडीए ने सुरक्षित 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पंजाब में दलित समुदाय की आबादी करीब 32 फीसदी है। 117 सदस्यों वाली विधानसभा में दलितों के लिए 34 सीटें आरक्षित हैं। बीजेपी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। सुरक्षित सीटों पर उसके उम्मीदवार नहीं जीत पाए। दलित बाहुल्य वाली अधितकर सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

नरेंद्र मोदी जा चुके हैं डेरा सचखंड बल्लां :  बीजेपी को पंजाब विधानसभा चुनाव में 6.6 फीसदी वोट मिले थे। इसके बाद पार्टी ने पंजाब के दलित वोटरों के बीच कैंपेन शुरू किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपने दम पर 18.56 प्रतिशत वोट मिले, मगर एक सीट पर जीत नहीं मिली। इसके बाद बीजेपी हिंदू और दलित वोटरों को साधने का अभियान चलाया। फरवरी 2026 में पीएम नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया था। उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे। तब आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट किया गया। पंजाब के रविदासिया समाज की डिमांड पर अमृतसर और वाराणसी के बीच संत रविदास एक्सप्रेस चलाई गई। बीजेपी ने दोआबा क्षेत्र के कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर और जालंधर जिले के रविदासिया समाज के बीच अपनी स्थिति मजबूत की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से भी बदतर सज़ा पति को देने की मांग – कोई भी दरिंदा किसी महिला पर तेजाब फेंकने की जुर्रत न कर सके : ससुराल वाले मेरे शव को हाथ भी न लगाएं…मंडी एसिड अटैक पीड़िता का दर्दनाक बयान

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही पीड़िता की आखिरी चिट्ठी ने रुलाया, लिखा- ‘मेरा अंतिम संस्कार हनुमान घाट पर सिर्फ मेरे मायके वाले ही करें’ एएम नाथ। मंडी :  देवभूमि हिमाचल के मंडी ज़िले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 4886 केसों का मौके पर निपटारा : लोक अदालत के लिए जिले में 29 बैंचों का किया गया गठन

होशियारपुर: 11 फरवरी: पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज जिले में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस...
article-image
पंजाब

Dr. Ambedkar’s 135th Birth

We will take Baba Saheb’s ideology to every home” – Advocate Palwinder Mana Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : Village Mana witnessed a grand celebration of Dr. Babasaheb Bhimrao Ambedkar’s 135th birth anniversary, organized by the...
Translate »
error: Content is protected !!