कनाडा में महिला से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय मूल के 25 वर्षीय युवक ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़। कनाडा की हैल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा ने बर्लिंगटन में एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय मूल के 25 वर्षीय मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस ने आरोपित की तस्वीर और उसका विवरण सार्वजनिक करते हुए आशंका जताई है कि उसके अन्य पीड़ित भी हो सकते हैं। इसे देखते हुए लोगों से मामले से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने तथा यदि कोई अन्य व्यक्ति भी आरोपी का शिकार हुआ हो तो सामने आने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 की शाम करीब सवा पांच बजे एक महिला बर्लिंगटन रेलवे स्टेशन की दक्षिणी पार्किंग में मौजूद थी। इसी दौरान किराये पर वाहन चलाने का कार्य कर रहा मनदीप सिंह उसके पास पहुंचा और बातचीत शुरू की। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया।

महिला वहां से निकलकर पास की एक दुकान की ओर चली गई, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गया। आरोप है कि दुकान के निकट उसने दूसरी बार भी महिला से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि घटना में महिला को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। शिकायत मिलने के बाद बाल उत्पीड़न एवं यौन उत्पीड़न प्रकोष्ठ ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर ली गई और 26 जुलाई 2026 को एटोबिकोक निवासी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए गए। बाद में उसे जमानत पर सुनवाई तक न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया।

जांच अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय आरोपी किराये पर वाहन चलाने का कार्य कर रहा था। इसी कारण उन्हें आशंका है कि उसके खिलाफ अन्य शिकायतें भी सामने आ सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी है या वह भी आरोपी का शिकार हुआ है तो वह बाल उत्पीड़न एवं यौन उत्पीड़न से संपर्क करे। मामले में गुमनाम रूप से भी सूचना दी जा सकती है।

घटना पुरानी होने पर भी पीड़ित पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच करवा सकते हैं। हिंसा अथवा यौन उत्पीड़न के पीड़ितों के लिए सहायता उपलब्ध है और पुलिस ने जरूरतमंद लोगों से आगे आकर संपर्क करने की अपील की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
article-image
पंजाब

विज्ञान विषय के दूसरे चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप सम्पन्न 

गढ़शंकर,  1 फरवरी: स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में विज्ञान विषय का दूसरे चरण का कम लागत वाली वैज्ञानिक गतिविधियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आज सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षक...
article-image
पंजाब

13 करोड़ की ठगी मामले में ‘आप’ नेता राकेश सोमन गिरफ्तार

मोहाली में एक बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राकेश सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपए से...
article-image
पंजाब

सीएम मान का कड़ा निर्देश : पूरे पुलिस थाने का कर दिया तबादला : एसएचओ के खिलाफ दिए जांच के आदेश

बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा ज़िले में नशीले पदार्थों की रोकथाम में कथित लापरवाही के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, एक गांव सरपंच की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!