पंजाब के पांच प्रमुख मंदिरों व सचिवालय बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट चौकसी पर

by

जालंधर, 4 जून : पंजाब सचिवालय और पंजाब के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि आज सचिवालय के कंट्रोल रूम को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें भवन परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया था।

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया।

जानकारी के अनुसार, धमकी में पंजाब सचिवालय के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के नाम लिखें है। जिनमें दुर्ग्याणा मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, देवी तालाब मंदिर, मैसर मंदिर और काकी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल शामिल बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को किया गया मजबूत

घटना के बाद सचिवालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि आने-जाने वाले कर्मचारियों और आगंतुकों की जांच प्रक्रिया को भी सख्त किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

साइबर जांच भी शुरू : धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जांच में जुट गई है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि ई-मेल किस स्थान से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज होशियारपुर में बनाया जाएगा,….. 100 डॉक्टरों को वार्षिक प्रशिक्षण दिया जाएगा; 300 बिस्तरों वाला अस्पताल, 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम और आठ ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे: : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी, जिससे 40 से अधिक गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान – स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय स्तर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौ साल में आठ कत्ल करा चुका नंदू – जीजा की हत्या का बदला… 2015 से साल-दर साल कराए मर्डर

पंचकूला : पंचकूला में 23 दिसंबर की रात गोलियों की आवाज से पूरा पिंजौर गूंज उठा था। होटल सल्तनत के बाहर पार्किंग में हुए गैंगवार में विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और वंदना उर्फ निया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सऊदी अरब में मौत की सजा पाए बलजिंदर के लिए पंचायतें उठाएंगी आवाज

परिवार से मिली सरपंच यूनियन, केंद्र सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग; विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा मांग पत्र सुजानपुर/पठानकोट। सऊदी अरब में मौत की सजा सुनाए जाने के मामले में सुर्खियों में आए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
Translate »
error: Content is protected !!