पंजाब के युवाओं को गुमराह करने वाली ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज पर तुरंत रोक लगे : सुखजिंदर रंधावा

by

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कुख्यात गैंगस्टर पर आधारित प्रस्तावित टैलीविजन सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को पंजाब और देश के युवाओं के लिए खतरनाक बताया है।

युवाओं को गुमराह करने वाली इस सीरिज पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी सीरीज़ न केवल गन कल्चटर को प्रमोट करती है, वहीं अपराध और गैंगस्टर संस्कृति का महिमामंडन करती हैं। समाज में गलत संदेश भी फैलाती हैं।

गुरुओं-संतों की विरासत को अपराधी के नाम से जोड़ना अस्वीकार्य :  रंधावा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब जैसी पवित्र धरती, जिसने गुरुओं, संतों और शहीदों की विरासत को संजोया है, उसे किसी अपराधी के नाम से जोड़ना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। इस प्रकार की सामग्री युवाओं को भ्रमित कर सकती है और उन्हें गलत रास्ते की ओर प्रेरित कर सकती है। ‘जिस व्यक्ति का इतिहास हिंसा, अपराध और निर्दोष लोगों की हत्याओं से जुड़ा हो, उसका किसी भी रूप में महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए।

सीरिज के प्रसारण को रोकने की मांग : पूर्व उप मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकारों से तुरंत इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए इस सीरिज के प्रसारण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के नाम पर समाज में जहर घोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनका कहना है कि कुछ साल पहले फिल्म ‘उडदा पंजाब’ ने पंजाब की छवि को भारी ठेस पहुंचाई थी। अभी तक उस छवि से पंजाब पीछा नहीं छुड़ा पाया है।

इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा : इस तरह की सामग्री पंजाब की अमीर विरासत के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है। रंधावा ने चेताया कि अगर जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा और अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। ताकि पंजाब की छवि और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीट गठबंधन तहत बसपा को दी जाए- बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रशपाल राजू

गढ़शंकर – शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन में बसपा के 20 सीटें जीतने के बाद अब गठबंधन को लेकर बसपा में बगावत का माहौल है। गढ़शंकर में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिरोमणि अकाली दल और बसपा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EWS आरक्षण : संविधान को सिर के बल पलट दिया गया’, EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने उठाए सवाल

  नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि संविधान में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धोखा :70 लाख रुपये खर्च कर लड़की बना -फिर शादी से मुकरा पार्टनर, गुस्से में उस्सकी कार को लगाई आग , दोस्त के साथ मरने का बनाया प्लान

 कानपुर  :  उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के को लड़के से प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो इसमें से एक लड़के ने जेंडर चेंज करवा...
Translate »
error: Content is protected !!