पंजाब के शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : पेपर लीक को लेकर सिरसा ने केजरीवाल पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में विरोध करने वाले नेता पंजाब के छात्रों के भविष्य पर चुप क्यों

by

चंडीगढ़ : दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में विरोध करने वाले नेता पंजाब के छात्रों के भविष्य पर चुप क्यों हैं। सिरसा ने पंजाब के शिक्षा मंत्री से भी इस्तीफे की मांग की और पंजाब सरकार से राज्य में कथित पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि यदि किसी राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की गोपनीयता बार-बार भंग होती है तो निष्पक्ष जांच कराना और राजनीतिक जवाबदेही तय करना सरकार की जिम्मेदारी है। सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब में कई परीक्षाओं में गड़बड़ी के बावजूद अब तक कोई साफ जवाबदेही तय नहीं की गई है।

सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में छात्र आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हैं। दिल्ली में छात्रों को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाया जाता है। इसका राजनीतिक इस्तेमाल होता है। वहीं जब पंजाब में एक के बाद एक पेपर लीक के मामले सामने आते हैं तो यही नेता चुप्पी साध लेते हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि छात्रों के भविष्य की असल चिंता है तो यह केवल दिल्ली तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इस मुद्दे पर दोहरा रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए। कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता दोहरा मापदंड क्यों अपना रहे हैं।

सिरसा ने पंजाब में कई परीक्षाओं की लिस्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की परीक्षाएं, कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर गड़बड़ियां और पेपर लीक के मामले सामने आए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इन घटनाओं ने लाखों छात्रों को प्रभावित किया है। पंजाब सरकार को साफ करना चाहिए कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है? केंद्र ने परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने छात्र आंदोलन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दिपके के पुराने बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिपके ने दिल्ली में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा करते हुए कहा था कि यदि पंजाब में छात्रों के साथ अन्याय या पेपर लीक की घटना होगी तो वह वहां भी आवाज उठाएंगे। समय आ गया है कि सभी लोग अपने शब्दों पर कायम रहें और पंजाब के युवाओं के हितों के लिए भी समान रूप से लड़ाई लड़ें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत : विपक्ष का सफाया …आप ने 937 वार्डों में की जीत दर्ज, कांग्रेस ने 376 की जीत दर्ज

शिरोमणि अकाली दल ने 189 वार्डों और भाजपा ने 167 में की जीत दर्ज निर्दलीय जीत गए 248 वार्ड चंडीगढ़: पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज युनियन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन 

गढ़शंकर, 4 सितंबर : टेक्निकल सर्विसेज युनियन की प्रांतीय कमेटी व पावरकाम ठेका मुलायम युनियन पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री पंजाब को एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में...
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के गांव हाजीपुर के निकटवर्ती जंगल में शिकारियों का शिकार हुए दो सांभर

पंजाब के कंडी व बीत ईलाके के जंगलों में बड़े स्त्तर पर चल रहा शिकार और दुर्लभ जंगली जीवों की प्रजातियां हो रही लुप्त गढ़शंकर। पंजाब के कंडी  व बीत क्षेत्र के वन क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की मौके पर मौत – 23 वर्षीय युवक के मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारी

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव सेखोवाल पड़ते एरिया में पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से जा रहे कैंटर द्वारा मोटरसाइकिल स्वार को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल स्वार युवक की मौके...
Translate »
error: Content is protected !!