पंजाब कैबिनेट की कल होगी बैठक : सीएम मान अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

by

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक कल, 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। इस बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार यह बैठक राज्य के मौजूदा हालात और बाढ़ संकट को ध्यान में रखते हुए अहम होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान अस्पताल में भर्ती हैं और अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। पंजाब में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल से ही वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लोगों की सेवा उनकी प्राथमिकता है और वह किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे।

 शुक्रवार को अस्पताल में हुए थे भर्ती  : बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीते शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के सारे सीसीटीवी कैमरे चोरी 

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने सारे कैमरे चोरी कर लिए। स्कूल में कैमरों के अलावा और कोई नुकसान...
article-image
पंजाब

Seven-day NSS camp organized at

Volunteers transformed the school during the camp Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.8 :  Under the directions of Assistant Director of Youth Services Department Punjab, Preet Kohli, a 7-day National Service Scheme camp was organized by the National...
article-image
पंजाब

सब यूनिट पीएसपीसीएल इंप्लाइज फेडरेशन तलवाड़ा का वार्षिक चुनाव : सर्बसमिति से कुलदीप सिंह रजवाल को प्रधान, सचिव दीपक ठाकुर, उप सचिव नवदीप चौधरी व कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह चुने गए

तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) : पीएसपीसीएल इंप्लाइज फेडरेशन मुकेरियां के मंडल प्रधान बोधराज के नेतृत्व में उप मंडल सब यूनिट पीएसपीसीएल इंप्लाइज फेडरेशन तलवाड़ा का वार्षिक चुनावी अधिवेशन हुया । जिसमें सर्वसम्मति से हुए इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन : NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सुदर्शन रेड्डी को हराया, मिले 452 वोट

नई दिल्ली :  देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन होंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए जबकि बी सुदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!