पंजाब को एक बार भाजपा पीएलसी गठबंधन के हवाले कीजिए हम पंजाब को बदल देगें : जय राम ठाकुर

by

हिमाचल के बीत में लगने वाले ड्रग पार्क में निमिषा जिसकी सिफारिश करेगीं उसे नौकरी देने की हर संभव कोशिश करेगें
निमषा ने चुनाव जीतने पर गढ़शंकर के विकास के लिए अपने विजन को रखा जनता के साहमने
बीनेवाल में भारी संख्यां में पहुंचे लोगो में महिलाओं की बड़ी संख्यां रही चर्चा का विषय
गढ़शंकर। भाजपा पीएलसी गठबंधन के हवाले पंजाब को कीजिए हम पंजाब को बदल देगें। क्योंकि देश में अगर देशवासियों को किसी पर भरोसा है तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। यह शब्द हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता के पक्ष में बीनेवाल में आयोजित विशाल जनसभा में कहे। उन्होंने कहा कि निमिषा मेहता में गढ़शंकर हलके के लिए काम करने का जोश और जजबा है। आप सभी के चिहरों से साफ पता चल रहा है कि निमिषा की जीत पक्की है और वीस फरवरी तक आप भाजपा के लिए काम करें। उसके बाद निमिषा मेहता पांच वर्ष तक आपकी सेवादार व चौकीदार बन कर काम करेगी। उन्होंने निमिषा मेहता की गढ़शंकर के विकास के लिए उठाई मागों को पूरा करने के लिए हर तरह की सहायता प्रदान करने की बात करते हुए कहा कि श्री अनंदपुर साहिब के लिए चार मार्गी सडक़ बनाई जाएगी।
              उन्होनों कहा श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब के लिए केंद्र सरकार से करोड़ो की ग्राट दिलाई जाएगी और खुरालगढ़ साहिब को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए भी काम किया जाएगा। उन्होंने बीत ईलो में हिमाचल प्रदेश के पैट्रन पर उद्योग लगवाने के लिए प्रौजेकट तैयार करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल सपिति व किनौर तक सडक़े बना डाली और पीने का पानी पहुंचा दिया गया लेकिन गढ़शंकर में सडक़ों की बदतर हालत और पीने के पानी की कमी के पीछे काग्रेस का ना काम करना है। उन्होंने काग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि काग्रेस ने गढ़शंकर सहित राज्य को विनाश की और धकेला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गढ़शंकर के युवाओं को रोजगार देने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। पंजाब गुरूओं की महान साहसी लोगो की धरती है। लेकिन चिंता विषय यह है कि पंजाब का युवा शासकों की गल्त नीतियों के कारण नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। युवाओं को सही रास्ता दिखाने व पंजाब के विकास के लिए सिर्फ एक ही नाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनिाश राय खन्ना ने कहा कि गढ़शंकर में निमिषा मेहता को विधायक बनाए और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाए। जिससे हिमाचल प्रदेश की तर्ज डबल सरकार पंजाब में भी बना दें ताकि पंजाब को विकास पथ पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमने गढ़शंकर में मैडीकल कैंप लगाकर 36 बच्चों के दिल के अपरेशन मुफत करवाए थे। गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ मैने शू पोलिश कर रिपेयर करवाई थी। उन्होंने कहा कि वीस फरवरी तक एक एक कार्यााकर्ता पहरेदार बनकर निमिषा मेहता का मत डलवाए और जीतने के बाद निमिषा मेहता दिन रात आप लोगो की सेवा के लिए दिन रात काम करेगी।
उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को रैली सथल तक ना पहुंचने देने के लिए काग्रेस की लीडरशिप और काग्रेस की पंजाब की सरकार जिम्मेवार है। जिसके कारण पंजाब में लगने वाले 47 हजार करोड़ के प्रौजेकटों का शिलान्यास रह गया और करोड़ो के पंजाब के लिए होने वाली घोषणाओं से पंजाब वंचित रह गया।
निमिषा की सिफारिश पर दी जाएगी नौकरियां: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बीत ईलाके में बनाए जाने वाली ड्रग पार्क में वीस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिसमें निमिषा मेहता की सिफारिश पर ज्यादा से ज्यादा नौकिरयां देने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
निमिषा मेहता दुारा गढ़शंकर के विकास के लिए की घोषणाए :
1.  शहीद भगत सिंह के नौनिहाल गांव मोरांवाली को विशव के नकशे पर लाने के लिए केंद्र सरकार से करोड़ो की ग्रांट लाई जाएगी।
2. श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए और पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए केदं्र्र सरकार की करोड़ो की ग्रांट लाकर काम किया जाएगा।
3.  राष्ट्रीय गौकुल मिशन तहत गढ़शंकर में गौशाला व गौ सफारी ढाई से तीन सौ एकड़ में बनाई जाएगी। जिसमें देसी गाय रखी जाएगी।
4. गढ़शंकर में पीने के पानी की सप्लाई 24 घंटे करने, फसलों को पानी लाने के लिए सिंचाई के टियुबवैलों के ईलावा कंडी व विस्त दोआब नहर में सुधार किया जाएगा। सडक़ों का जाल विछाया जाएगा और बदतर हालत सडक़ों की रिपेयर का काम किया जाएगा।
5. कंडी व बीत के लिए उद्याौगिक पेकैज लाकर बड़े स्त्र पर उद्यौग लगा कर युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध किया जाएगा।
6. सैना, अर्धसैनिक वल बीएसएफ, सीआरपीएफ व पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं को ट्रेनिग का प्रबंध करने के लिए ट्रैनिग इंस्टीटयूट खोला जाएगा।
7. गढ़शंकर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लंबे समय से लटक रहा वाईपास बनाया जाएगा।
8. ईलाके में दूध उत्पादकों को उनके दूघ की अच्छी कीमत दिलाने के लिए मिलक प्रौसेसिग प्लांट लगाया जाएगा।
9. सेहत सुविधाओं में सुधार करने के लिए सीएचसी बीनेवाल, पीएचसी पोसी, सिवल अस्पताल गढ़शंकर व माहिलपुर में डाकटरों व अन्य स्टाफ का तैनात करने के साथ मरीजों के ईलाज के लिए आधुनिक मशीनें लगवाइ्र जाएगी। शिक्षा व्यवस्था का ठीक करने के लिए स्कूलों मेंं अध्यापकों की कमी दूर की जाएगी और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए कुप्युटराईजड किया जाएगा।
जनसभा में उपस्थित गणमान्य: उद्याौगिक विकास निगम हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, भाजपा प्रदेश कार्याकारिणी के सदस्य महिंद्र पाल मान, पर्यवेक्षक राम कुमार,सरपंच हरप्रीत सिंह बैंस, चौधरी राकेश कुमार नीटू, जिलाध्यक्ष निपुन शर्मा, जिला महामंत्री मीनू सेठी, माहिलुपर के मंडल अध्यक्ष भुपिंद्र भिंदा, गढ़शंकर के अध्यक्ष राणा जसविंदर सिंह, बीत मंडल अध्यक्ष प्रदीप रंगीला, सैला मंडल अध्यक्ष अश्वनी राणा, डा. करमजीत हसतीर, बिंदू भूंवला, रजनीश जोशी, पंचायत समिति सदस्य राजेश गुप्ता, अलोक राणा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कबड्डी में फिर चली गोलियां : कपूरथला में कबड्डी मैच दौरान चली गोलियां, दो युवक जख्मी

कपूरथला :  पंजाब में कत्ल से जुड़ी घटनाएं व फायरिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसका ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है। यहां धार्मिक मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों...
article-image
पंजाब

Dr. Ranbir Sahara’s Soulful

Hoshiarpur/June 25/Daljeet Ajnoha : The much-awaited spiritual song “Jis Haal Ch Rakhe Rabb Tu” sung by renowned personality Dr. Ranbir Sahara was officially released during the Event of the Alliance Club held at the...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किलाड़ में की समीक्षा बैठक : लंबित ऑडिट पैरा सहित विकास कार्यों की प्रगति बारे की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा सोमवार को पुस्तकालय भवन किलाड़ में समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के...
Translate »
error: Content is protected !!