पंजाब को फिर नशे के संकट में धकेलने की तैयारी कर रहे अमित शाह : केजरीवाल

by

भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलों पर आप संयोजक का निशाना, बोले- पंजाब के लोग ऐसा कभी नहीं होने देंगे

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पंजाब को दोबारा नशे के संकट में धकेलने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नशे से जुड़े मामलों में आरोपी नेता के साथ गठबंधन करने से पंजाब में नशे की समस्या फिर बढ़ सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब गुजरात से पंजाब में नशा लाया जाएगा? साथ ही कहा कि पंजाब के लोग ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

केजरीवाल ने इससे पहले भी अमित शाह और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच संभावित राजनीतिक समीकरणों पर कटाक्ष करते हुए नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए ऐसे गठबंधन को ‘दुनिया का आठवां अजूबा’ बताया था।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलों ने चुनावी माहौल में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात दोहराई है।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने सितंबर 2020 में भाजपा से अपना पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में अकाली दल को तीन, जबकि भाजपा को दो सीटों पर जीत मिली थी।

इस बीच, कांग्रेस ने भी पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। राहुल गांधी की 4 नवंबर को प्रस्तावित रैली के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत होने की उम्मीद है। ऐसे में नशे का मुद्दा और संभावित राजनीतिक गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में प्रमुख चुनावी मुद्दे बन सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पलटी मार रही ?…किसानों पर एक्शन के बाद : समझिए भगवंत मान सरकार पर हमले के पीछे क्या है प्लानिंग

पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले 13 महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को 19 मार्च की रात पंजाब पुलिस ने बल पूर्वक हटा दिया था। पुलिस ने किसानों के सभी...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट किए

गढ़शंकर : शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कारगिल शहीद के शहीदी दिवस को समर्पित उनके परिवार, रिश्तेदार, जीओजी टीम गढ़शंकर, एक्स सर्विसमैन, नजदीकी गांवों के सरपंचों, स्कूलों के स्टाफ व बच्चों...
article-image
पंजाब

ट्रक और रोडवेज की आमने-सामने की भिडंत में 2 लोगों की मौत, 15 घायल

फाजिलका : फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर भारी हंगामा हो...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा 

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम में एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 92.31 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!