पंजाब कांग्रेस भवन में मारपीट का आरोप : रणजीत तरखान माजरा ने ढिल्लों के खिलाफ कार्रवाई मांगी

by

बस्सी पठाना से टिकट के दावेदार ने हाईकमान को भेजी शिकायत, बरिंदर ढिल्लों ने आरोपों को बताया निराधार

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब कांग्रेस में आपसी खींचतान का मामला सामने आया है। बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जता रहे कांग्रेस नेता रणजीत सिंह तरखान माजरा ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों पर पंजाब कांग्रेस भवन में उनके साथ मारपीट करने, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के साथ कांग्रेस हाईकमान को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बरिंदर सिंह ढिल्लों ने आरोपों को निराधार बताते हुए जल्द अपना विस्तृत पक्ष रखने की बात कही है।

रणजीत सिंह तरखान माजरा के अनुसार, 27 अक्टूबर को वह अपने बेटे के साथ पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद बरिंदर सिंह ढिल्लों और उनके एक साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। उनका आरोप है कि बहस के बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यालय में मौजूद थे।

हाईकमान से निष्कासन की मांग

तरखान माजरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह को शिकायत भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने बरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। उनका कहना है कि पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

दोनों नेताओं के अलग-अलग राजनीतिक समीकरण

रणजीत सिंह तरखान माजरा पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव और मार्केट कमेटी सरहिंद के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। वह पंजाब एग्रो के निदेशक, ब्लॉक समिति सदस्य और पंचायत सदस्य की जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं। उन्हें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईवीएम व वी.वी. पैट मशीनों की चल रही चैकिंग की ए.डी.सी की ओर से समीक्षा

होशियारपुर, 01 अक्टूबर: भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों पर बीते कल जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में शुरु हुई ई.वी.एम व वी.वी. पैट मशीनों की पहले स्तर पर चैकिंग की आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य)-कम- अतिरिक्त जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल की उम्र में बेटी को मिलेंगे 71 लाख : उठाए सरकार की इस योजना का लाभ

अगर आपके घर में भी बेटी है और आपकों उसके भविश्य की चिंता सता रही तो अब आप बेफ्रिक हो जाएं क्योंकि सरकार ने आपकी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक योजना लेकर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दड़वा वन नर्सरी में इंटर्न विद्यार्थियों ने सीखा पौध उत्पादन और जैव विविधता संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 25 जून। द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ के सहयोग से अपने इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र कार्यक्रम के अंतर्गत दड़वा स्थित वन नर्सरी,...
Translate »
error: Content is protected !!