पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनुमीत सिंह सोढ़ी अध्यक्ष ,कमल किशोर नूरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित कमल :

by

गढ़शंकर । पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष कमल किशोर नूरी ने गढ़शंकर पहुंच कर बताया कि पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन (रजि:1430 लुधियाना) की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सतीश सभरवाल एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की देखरेख में संपन्न हुआ। जिस में सर्वसम्मति से अनुमीत सिंह सोढ़ी (फिरोजपुर ) को अध्यक्ष, कमल किशोर नूरी (होशियारपुर) को कोषाध्यक्ष व डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (जालंधर) को महासचिव पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन का चुना गया। चुनाव अधिकारी सतीश सभरवाल एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की देखरेख में पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन, लुधियाना रजि:1430 के चुनाव संपन्न हुए।
इस दौरान 2022 से 2026 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से विक्रांत शर्मा (जालंधर), राजकुमार सामा (श्री मुक्तसर साहिब) व अनित गोयल (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कंवोज (श्री मुक्तसर साहिब), राज कुमार (कपूरथला), सुनील कंवोज (फाजिलका) व परमिंदर सिंह (मोगा) को उपाध्यक्ष, विकास कंवोज (फिरोजपुर), नीलकमल (रुपनगर), सुनील कुमार (फाजिलका), देवेंद्र नाथ (बठिंडा) व परमजीत कृष्ण (संगरूर) को संयुक्त सचिव, कमल किशोर नूरी (होशियारपुर) को कोषाध्यक्ष, जबकि दीप कुमार ( शहीद भगत सिंह नगर) व रोबिन सोनी (शहीद भगत सिंह नगर), राहुल शर्मा (होशियारपुर), राजेन्द्र सिंह व लवजीत सिंह भट्टी (फरीदकोट), विनोद कुमार व रुसतम प्रीत सिंह (मानसा), नरेंद्र सिंह (संगरूर), हरीश कुमार बंगा (कपूरथला), सुरजीत कुमार व अमरपाल (पठानकोट) व डॉ प्रीत मखीजा (बठिंडा) को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष कमल किशोर नूरी ने बताया कि पंजाब ताइक्वांडो के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुमति सिंह सोढ़ी ने पंजाब के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों व पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन में तीन भागों में विभाजित अलग अलग प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का सार्थक प्रयास करेंगे ताकि खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से पर्याप्त सुविधाएं प्राप्त हो सके और पंजाब के सभी खिलाड़ी एक ही बैनर के तले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सके। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव से संबंधित वर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि चुनाव के बाद माननीय न्यायालय द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर पंजाब में मान्यता प्राप्त ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना कोर्ट कॉम्लेक्स में हूए बम्ब धमाके की कड़ी निंदा : सोनी

गढ़शंकर। लुधियाना कोर्ट कॉम्लेक्स में हूए कि बम्ब धमाके की कड़ी निंदा करते हुए आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के सरंक्षक सतीश सोनी ने कहा के प्रदेश में कानून की सिथति चरमरा चुकी है। प्रदेश में...
पंजाब

मिशन इंद्रधनुष प्रोग्राम के अंर्तगत जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण बनाया जाएगा सुनिश्चित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की सडक़ हादसे में घायलों को बचाने वाले गुड समारीटन को पंजाब सरकार की ओर से दी जाएगी 5 हजार रुपए...
article-image
पंजाब

वोट डालने में भी महिलाओं ने मारी बाजी : गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव में 8909 वोट पड़े : 4551 महिलाओं और 4358 पुरषों ने डाले वोट

गढ़शंकर। गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव में आज हुए मतदान में 13634 वोटरों में से 8909 वोटरों ने वोट डाले। गढ़शंकर शहर में कुल 13634 वोटरों में 6752 महिला वोटर और 6879 पुरष वोटर है।...
article-image
पंजाब

  3 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप

लुधियाना :  3 लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। इस घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मानसिक तौर पर कमजोर महिला को बहाने से अपने साथ ले...
Translate »
error: Content is protected !!