पंजाब पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

by

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : पंजाब पुलिस के लिए गौरव का क्षण है जब इसके दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

श्री एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, एडीजीपी पंजाब को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, पेशेवर दक्षता और दीर्घकालिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) प्रदान किया जाएगा।

वहीं इंस्पेक्टर अनिल कुमार को उनके बेहतरीन कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) से सम्मानित किया जाएगा।

इन पदकों को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार को साझा की गई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारियों के लिए सम्मान की बात है बल्कि संपूर्ण पंजाब पुलिस बल के लिए भी गर्व का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टिप्पर से भिड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग : ड्राइविंग सीट पर युवक की मौत

अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास दर्दनाक हादसा; टक्कर के बाद टिप्पर चालक फरार, दमकल की देरी पर लोगों में रोष अमृतसर। अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे...
article-image
पंजाब

मुल्लापुर में मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों पर सख़्त कार्रवाई की है। मोहाली पुलिस ने मुल्लापुर में स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस बीच बदमाशों के पैर में गोली लगी...
article-image
पंजाब

मजदूरों और कर्मचारियों ने मिलकर शिकागो के मजदूरों के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 1 मई :  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और सफाई मजदूर यूनियन गढ़शंकर ने मिलकर स्थानीय गांधी पार्क में मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस समय मई दिवस के गौरवशाली इतिहास के...
article-image
पंजाब

अमलोह के एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

चंडीगढ़ :  भारत चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अमलोह के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम अमरदीप सिंह थिंद, पीसीएस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया...
Translate »
error: Content is protected !!