पंजाब पुलिस का रिटायर्ड मुलाजिम गिरफ्तार : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर करोड़ों रुपये ठगने वाला

by
मोहाली। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर 25 महीने में पैसे डलब करने झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी मारने वाला हरसुख स्टडी वीजा एंड इमिग्रेशन कंपनी के फरार मालिक व पंजाब पुलिस से रिटायर्ड मोहन सिंह को पुलिस ने देर रात चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने एक बार पुलिस हिरासत में आने के बाद भागने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी मोहन सिंह व अश्वनी शर्मा के खिलाफ मटौर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
नयागांव के रहने वाले साहिल वर्मा की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के बताने अनुसार उसने 2023 से लेकर मई 2024 तक कंपनी को करीब 18 लाख 60 हजार रुपये दिए। उसने अपने दोस्तों के भी दो लाख रुपये कंपनी में निवेश करवाए। उसके बाद अचानक कंपनी ने प्लान बंद कर दिया और पैसे ठग लिए। दरअसल मोहन सिंह, अरमान सिंह, इंदरदीप सिंह और अश्वनी शर्मा ने मिलकर एक साथ क्वाइन क्रिप्टो करंसी के नाम से एक कंपनी बनाई थी।
उन्होंने निवेशकों को 25 महीने में पैसे डबल करने का लालच दिया। आरोपियों ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और विदेशों में बैठे कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया और 8 से 10 करोड़ रुपये ठग लिए। बताया जा रहा है कि इस ठगी का मुख्य आरोपी और मास्टर माइंड मोहन सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड है। उसने अपनी नौकरी से वीआरएस ले ली थी ओर उसके बाद फेज-7 में हरसुख स्टडी वीजा और इमिग्रेशन नाम से कंपनी खोली ली थी। पैसों का सारा लेन-देन मोहन सिंह इमिग्रेशन कंपनी में ही करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में निशुल्क कैंप लगाया

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के सानिध्य में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के सहयोग से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से...
article-image
पंजाब

जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

बलाचौर:19 सितम्बर: एसएसपी जिला शहीद भगत सिंह नगर भगीरथ सिंह मीना के आदेशानुसार सांझ केंद्र पोजोवाल तथा काठगढ़ के सांझ केंद्र के फंडों में से गांव पोजेवाल तथा काठगढ़ के जरुरतमंद परिवारों को राशन...
article-image
पंजाब , समाचार

मिशन रोज़गार :520 क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़ : मिशन रोज़गार के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां चंडीगढ़ में सहकारिता विभाग में 520 नवनियुक्त क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।नवनियुक्त आरक्षियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!